{"_id":"6950370e9405c8ff300ab992","slug":"work-has-also-begun-to-close-off-the-illegal-access-points-to-the-railway-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-161533-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के अवैध रास्ते बंद कराने का भी कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के अवैध रास्ते बंद कराने का भी कार्य शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एसीएम हरी सिंह मीना। स्रोत: रेलवे
शाहजहांपुर। रोजा में गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर से बाइक पर सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत के बाद रेलवे स्टेशन पर अवैध रास्ते चिह्नित किए गए हैं। शनिवार को मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक हरी सिंह मीना ने निरीक्षण कर अवैध रास्तों को बंद करने के निर्देश आईओडब्ल्यू को दिए। इसके बाद अवैध रास्तों पर बेरीकेडिंग की जाने लगी है।
बुधवार की शाम को रोजा में अवैध रास्ते से जाते समय ट्रेन की टक्कर लगने से बाइक सवार हेमराज, सेठपाल, उनकी पत्नी पूजा व दो बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद डीआरएम समेत अन्य अफसर पहुंचे थे और अवैध रास्ते को बंद करा दिया था।
शनिवार को मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक हरी सिंह मीना पूर्वाह्न वंदे भारत ट्रेन से स्टेशन पहुंचे। उनके आने से पहले एरिया मैनेजर कमल हसन, एडीईएन भास्कर भट्टाचार्य भी पहुंच गए। एसीएम ने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्हें अशफाक नगर चौकी के पास अवैध रास्ता मिला। जिसे एक दिन पहले ही बंद कराया था।
विज्ञापन
इसी तरह पॉवर केबिन के पास रास्ता बंद करने के निर्देश दिए। पूर्वोत्तर रेलवे में तीन अवैध रास्ते मिले, जिससे आवाजाही होती है। उसे भी बंद कराने के निर्देश दिए। एसीएम ने स्पष्ट किया कि जिस जगह से बाइक या साइकिल स्टेशन परिसर से आती हो, वे रास्ते बंद किए जाएं। टूटी दीवारों पर बेरीकेडिंग की जाए। प्लेटफॉर्म पर रेलवे कर्मियों की ट्रॉली आने वाले स्थान को खुलवाने के लिए ज्वाइंट रिपोर्ट मांगी है। इस मौके पर सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, एचआई शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।
--
आरपीएफ को किया अलर्ट
रोजा हादसे के बाद मुरादाबाद स्तर से समीक्षा करने के बाद मंडल के 20 अवैध फाटकों को बंद कराने का दावा किया है। इसी तरह आरपीएफ को भी अलर्ट किया है। वह निगरानी बनाए रखे।