{"_id":"2719a2ad909047e57422453335115d87","slug":"word-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान फतेह पर झूम उठे प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान फतेह पर झूम उठे प्रशंसक
शाहजहांपुर
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरप्रतिद्वंद्वी भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हाई वोल्टेज क्रिकेट मैच के
विज्ञापन
दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। युवक-युवतियों के साथ बच्चे भी टीवी
के सामने बैठे वर्ल्ड कप के इस रोमांचक मैच का लुत्फ लेते रहे। जैसे ही
पाकिस्तान की पारी बिखरनी शुरू हुई कि हर कोई भारत की जीत के प्रति आश्वस्त
होता गया और अंतिम विकेट गिरते ही लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते
हुए सड़क पर उतर आए और उन्होंने आतिशबाजी चलाकर तथा हाथों में तिरंगा झंडा
लेकर जमकर खुशियां मनाईं।
यह तो सभी जानते ही हैं कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारत की कभी पराजय नहीं हुई, इस बार भी यही उम्मीद लगाकर लोग सुबह से ही टीवी खोलकर बैठ गए। फार्म में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पहले ही खिल चुके थे। बाद में पाकिस्तान की पारी बिखरते ही लोग खुशी से उछल पड़े। मैच खत्म होते ही युवा हाथों में तिरंगा झंडे लेकर धोनी-कोहली जिंदाबाद, धवन-रैना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर निकल पड़े। इस बीच आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई गईं। चौराहों पर पटाखे छुड़ाकर युवा खुश हो रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर मिठाई भी बांटी गई।
इस जश्न में अंशुल सिंह चौहान, अनुभव पाठक, तसलीम लगारी, जुगनू पठान, आरिफ हुसैन, सुनील सैनी, ऐश्वर्य अवस्थी, आशीष मिश्रा, फूलमियां, सौरभ सक्सेना, शिवम शुक्ला, अंकुर कश्यप, गज्जू शाह, वीरेंद्र सिंह, हेमेंद्र वर्मा, शिवम् श्रीवास्तव, खालिद आफताब, शाहेद अंसारी आदि शामिल रहे।