Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: साथियों ने पकड़े पैर, विनोद ने काटा नेत्रहीन का गला, पीतल के नेपाली सिक्के सोने में बदलने का दिया झांसा

Wed, 25 Nov 2026 04:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 25 Nov 2026 04:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर में हत्या कर सिरविहीन शव कुएं में डालने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद ने साथियों को नेपाली पीतल के सिक्के सोने में बदलने और नेत्रहीन राजपाल को आंखों की रोशनी वापस आने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
UP Man Kills Blind Friend to Fake His Death; Nepalese Coins Lure Used in Murder Plot
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव सिउड़ी में सूखे कुएं में मिले सिर कटे शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। छेड़खानी और दुष्कर्म समेत कई मामलों से बचने के लिए विनोद उर्फ बाबा ने खुद को मृत साबित करने और गांव के नौ लोगों को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने नेत्रहीन साथी राजपाल की हत्या कर दी। सूखे कुएं के पास राजपाल के सिर पर ईंट से वार किया। इसके बाद साथियों ने उसके पैर पकड़े और विनोद ने गड़ासे से गला काट दिया। सिर को अटेना घाट पर गंगा नदी की धारा में फेंक दिया।


17 नवंबर को गांव सिउड़ी के पास सूखे कुएं में सिर कटा शव मिला था। शव के पास आधार कार्ड और अन्य सामान बरामद हुआ था। विनोद की पत्नी पूजा और परिजनों ने सामान के आधार पर शव की पहचान विनोद के रूप में की थी। इसके बाद पूजा ने राजेश, योगेश, मुकेश समेत नौ लोगों के खिलाफ पति की हत्या कर सिर गायब करने और शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। अगले दिन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम भी लगाया गया था।

पुलिस ने जांच शुरू की तो बीट पुलिसकर्मियों को शव की कद-काठी देखकर संदेह हुआ कि यह विनोद का नहीं है। शर्ट की जेब में आधार कार्ड मिलना भी संदेहास्पद लगा। पुलिस ने गांव में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तो अधिकांश लोगों ने शव विनोद का होने से इन्कार किया। इसके बाद सर्विलांस सेल की मदद ली गई। जांच में पता चला कि विनोद बदायूं के उसहैत में रह रहा था और उसका परिवार दिल्ली में रहता है। सर्विलांस सेल ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों की जांच की तो पुलिस को अहम सुराग मिल गए।
Trending Videos
UP Man Kills Blind Friend to Fake His Death; Nepalese Coins Lure Used in Murder Plot
कुएं की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजपाल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा

शाहजहांपुर के कलान के सिउड़ी गांव में हत्या कर सिरविहीन शव कुएं में डालने के बाद पुलिस की गहनता से जांच के बाद आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। कई मामलों में घिरे विनोद ने साथियों को नेपाली पीतल के सिक्के सोने में बदलने और नेत्रहीन राजपाल को आंखों की रोशनी वापस आने का झांसा दिया था। बेहोश करके साथियों ने पैर पकड़े और विनोद ने गड़ासे का वार कर राजपाल का सिर धड़ से अलग कर दिया था। 

एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण के अनुसार, विनोद की ससुराल निगोही के ऐठापुर गांव में है। ससुराल आने-जाने के दौरान ही नेत्रहीन राजपाल उसके संपर्क में आ गया। राजपाल को उसका परिवार करीब 12 साल पहले छोड़कर गाजियाबाद चला गया था। इसके चलते वह विनोद के साथ रहने लगा था।

 
UP Man Kills Blind Friend to Fake His Death; Nepalese Coins Lure Used in Murder Plot
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनोद पर कई मामले दर्ज थे। ऐसे में उसने बदायूं के उसहैत में साधु का वेश बनाकर रहना शुरू कर दिया। उसने मढ़ी के रूप में स्थान विकसित कर डमरू आदि भी बना रखा था। उसने नेत्रहीन राजपाल को तंत्र-मंत्र के जरिये आंखों की रोशनी वापस लाने का झांसा दिया था। विनोद को पता था कि राजपाल का परिवार से संपर्क नहीं होने के चलते उसकी हत्या के बाद तत्काल कोई तलाश करने वाला नहीं होगा।

इसी का फायदा उठाकर उसने राजपाल को आंखों की रोशनी लौटाने का झांसा दिया और 14 नवंबर को विनोद अपनी कार से  पूजा-पाठ के बहाने पीपल के पेड़ और सूखे कुएं के पास ले गया। वहां राजपाल को बैठा दिया। आरोप है कि इसी दौरान विनोद ने वहां पड़ी ईंट उठाकर राजपाल के सिर पर मार दी, जिससे वह बेहोश गया। तब विकास ने उसके हाथ और ओमपाल  ने उसके पैर पकड़ लिए। इसके बाद विनोद ने अपने साथ लाए गड़ासे से उसकी गर्दन काटकर उसके धड़ से अलग कर दी। तीनों ने मिलकर उसका धड़ कुएं में धकेल दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Man Kills Blind Friend to Fake His Death; Nepalese Coins Lure Used in Murder Plot
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छेड़खानी और दुष्कर्म के मामलों से बचना चाहता था विनोद

विनोद पर वर्ष 2023 में छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। वह किसी घर में रात में दो बजे पकड़ा गया था। पीड़िता के परिजनों ने पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जांच में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं थीं। इसके अलावा तीन अन्य मामले भी दर्ज थे। पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का नोटिस जारी किया था। इससे बचने के लिए उसने खुद को मृत साबित करने की साजिश रची थी। इसके साथ ही गांव के नौ लोगों को हत्या के मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई थी। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण के मुताबिक, विनोद ने इस साजिश में अपने परिजनों से भी सलाह-मशविरा किया था।

 
विज्ञापन
UP Man Kills Blind Friend to Fake His Death; Nepalese Coins Lure Used in Murder Plot
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अलग-अलग नंबरों से परिजनों के संपर्क में था विनोद

घटना के खुलासे में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सर्विलांस की मदद से पता चला कि विनोद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अपने परिजनों के संपर्क में था। उसने अपना नंबर कुछ दिन के लिए बंद कर दिया था, फिर उससे व राजपाल के मोबाइल नंबर से भी कॉल की थी। बातचीत में सामने आया कि वह बदायूं के उसहैत क्षेत्र में छिपा हुआ था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed