फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women worship Peepal tree on Somvati Amavasya in Shahjahanpur

Shahjahanpur: सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया पीपल का पूजन, पति की दीर्घायु के लिए की कामना

Mon, 17 Jul 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 12:56 PM IST
सार

सोमवती अमावस्या पर व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया। महिलाओं ने पीपल पेड़ की 108 बार परिक्रमा करते हुए प्रत्येक परिक्रमा के दौरान कच्चे धागे, प्रसाद, तील, जौ, सिंदूर एवं फुल डालते हुए पूजन किया।

विज्ञापन
Women worship Peepal tree on Somvati Amavasya in Shahjahanpur
महिलाओं ने किया पीपल वृक्ष का पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने पीपल वृक्ष का पूजन-अर्चन कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सोमवार सुबह से ही महिलाएं स्नान करने के बाद पूजन का समान लेकर पीपल वृक्ष का पूजन करने पहुंचने लगी। साथ ही व्रती महिलाओं ने पीपल वृक्ष की गंगाजल, फुल, प्रसाद अर्पित कर सौभाग्यवती एवं धन धान्य की मन्नत मांगी। पूजन के दौरान सुहागिन महिलाओं ने पीपल पेड़ की 108 बार परिक्रमा करते हुए प्रत्येक परिक्रमा के दौरान कच्चे धागे, प्रसाद, तील, जौ, सिंदूर एवं फुल डालते हुए पूजन किया।

विज्ञापन


महिलाएं शहर में इंदिरा नगर स्थित ऋषि आश्रम, कटिया टोला में साईं मंदिर के सामने, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पकड़ में वनखंडीनाथ मंदिर, सुभाषनगर के शिव मंदिर समेत विभिन्न स्थानों और गांवों में पीपल वृक्ष की पूजा करती देखी गईं। सोमवारी अमावस्या को लेकर पंडित अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि पीपल वृक्ष की पूजा सुहागिन महिलाएं प्राचीन काल से करती आ रही है। धार्मिक कथाओं में भी वर्णित है कि सोना धोबिन एक सुहागिन महिला थी। जब उसके पति की मृत्यु हो गई तो उन्होंने अपने पति को जीवित करने के लिए पीपल पेड़ की पूजा अर्चना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed