फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women victims of Hrewa The demands of housing, compensation

हरेवा की पीड़ित महिलाओं ने मांगें आवास, मुआवजा

Thu, 18 Jun 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 18 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Women victims of Hrewa The demands of housing, compensation
जलालाबाद क्षेत्र के गांव बड़ा हरेवा में निर्वस्त्र करके गांव में घुमाई गईं दलित महिलाओं और उनके घरवालों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय आकर डीएम शुभ्रा सक्सेना से भेंट की और उनसे शासन से स्वीकृत आर्थिक सहायता के साथ आवास दिलाने की गुहार की। डीएम ने पीड़िताओं को मुआवजा की धनराशि के चेक जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शासन ने हरेवा कांड में पीड़ित सभी पांचों महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। दो दिन पहले सपा के निवर्तमान सांसद मिथिलेश कुमार ने बताया था कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट करके उन्होंने एक-एक लाख रुपये के चेक जारी करा दिए हैं और यह धनराशि शासन स्तर से डीएम को प्राप्त कराई जा चुकी है। पूर्व सांसद की इसी सूचना के आधार पर पीड़ित पक्ष की गजरानी, मुन्नी देवी, मुनीशा, रामू, पोखे लाल आदि डीएम से मिले।
विज्ञापन

पीड़िताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उन्हें निर्वस्त्र करके गांव में घुमाए जाने के मामले की जांच के दौरान अफसरों से सुरक्षा मजबूत करने के साथ आर्थिक सहायता और आवास दिए जाने का अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक इस विषय में कोई कार्यवाही नहीं हुई। डीएम ने कहा कि संबंधित पटल लिपिक के आज उपस्थित नहीं होने के कारण अन्य किसी कार्य दिवस में उन्हें चेक दिला दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि उन्हें चेक उनके घरों पर ही पहुंचा दिए जाएं जिससे कि उन्हें चेक लेने के लिए दोबारा मुख्यालय पर नहीं आना पड़े। डीएम ने आवास, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, जमीन के पट्टों का आवंटन संबंधी मांगों पर आश्वस्त किया कि अधिाकारियों से जांच कराकर इस संबंध में जल्द उचित निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed