फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women remained busy in household chores, lagged behind men in voting percentage.

Shahjahanpur News: घर के कामों में उलझी रहीं महिलाएं, मतदान प्रतिशत में पुरुषों से पिछड़ीं

Wed, 15 May 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 15 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Women remained busy in household chores, lagged behind men in voting percentage.
जैतीपुर में वोट डालने के लिए लगी मतदाताओं की लाइन​। संवाद
शाहजहांपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में हिस्सेदारी निभाने में महिलाएं पुरुषों से पिछड़ गईं। जिले में कुल 53.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें सिर्फ 50.73 प्रतिशत महिलाओं ने ही अपना वोट डाला। 55.64 प्रतिशत पुरुषों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत बढ़ाने के तमाम दावे सोमवार को धरातल पर नहीं उतर सके। जिले में 2331834 मतदाता हैं। इनमें 1251342 पुरुष और 1080342 महिलाएं हैं। 150 थर्ड जेंडर हैं। सोमवार को मतदान के बाद मंगलवार को जारी किए गए आंकड़े निराश करने वाले रहे। जिले में केवल 1244364 लोगों ने ही मतदान किया। 1087470 लोग वोट डालने घर से ही नहीं निकले।
विज्ञापन


केवल 69625 पुरुष वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। 548101 महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नौ थर्ड जेंडर भी मतदान करने गए।

-----------------------

ददरौल सबसे आगे, शहरी पीछे

मतदान में सबसे आगे ददरौल रहा है। यहां पर लोकसभा के साथ ही विधानसभा के उपचुनाव भी थे। लोगों ने उत्साह के साथ वोट डाला। यहां पर 373751 मतदाताओं में 200263 पुरुष और 173436 महिलाएं हैं। 123449 पुरुष और 97453 महिलाओं ने वोट डाला। शहर में 230489 पुरुष और 200462 महिला मतदाता समेत 430990 वोटर हैं। इनमें से 113136 पुरुषों और 88432 महिलाओं ने ही मतदान किया। यह आंकड़ा में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

दूसरे स्थान पर रहा पुवायां
पुवायां में 408988 वोटर हैं। इनमें से 216718 पुरुष और 192257 महिलाएं हैं। 127577 पुरुषों और 101244 महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कटरा में 355104 वोटर हैं। 193038 पुरुष और 162042 महिलाएं हैं। सोमवार को 103836 पुरुष और 81286 महिलाएं ही मतदान करने पहुंची। जलालाबाद में 384226 कुल वोटरों में 209017 पुरुष व 175201 महिलाएं हैं। 114423 पुरुष और 88295 महिलाएं वोट डालने गईं। तिलहर में 201817 पुरुष और 176944 महिला वोटर हैं। सोमवार को 113833 पुरुष और 91391 महिलाओं ने मतदान किया।


----------------------------

150 में सिर्फ नौ थर्ड जेंडर ने डाले वोट

जिले में 150 थर्ड जेंडर के मतदाता भी पंजीकृत हैं। इनमें से केवल नौ ने ही मतदान किया। तिलहर में पंजीकृत 14 थर्ड जेंडर मतदाताओं में से किसी ने भी मतदान नहीं किया। कटरा में दो, जलालाबाद में एक, पुवायां में दो, शाहजहांपुर में तीन और ददरौल में एक मतदाता ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा थर्ड जेंडर के मतदाता 52 ददरौल में हैं। शहर में 39, पुवायां में 13, जललाबाद में आठ और कटरा में 24 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed