फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women create ruckus over underpass not being built, dumper laden with soil stopped

Shahjahanpur News: अंडरपास न बनने पर महिलाओं का हंगामा, रोके मिट्टी लदे डंपर

Sat, 16 Mar 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus over underpass not being built, dumper laden with soil stopped
निर्माणाधीन बाईपास पर  डंपर रोके खड़ी गांव अनंतापुर की महिलाएं। संवाद
पुवायां। बाईपास निर्माण में गांव अनंतापुर के पास अंडरपास नहीं बनने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को हंगामा किया। उन्होंने मिट्टी कार्य में लगे डंपर रोक दिए। साथ ही फावड़े से मिट्टी हटा दी। आंदोलन की भी चेतावनी दी। हालांकि, शाम तक मामले में कोई हल नहीं निकल सका था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर से खुटार तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस वक्त पुवायां और खुटार में बाईपास का निर्माण चल रहा है। पुवायां के पूरब से निकलने वाले बाईपास पर इस समय मिट्टी डाली जा रही है। गांव अनंतापुर तक जाने वाली सड़क को भी मिट्टी डालकर बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव तक जाने वाली सड़क से पुवायां की दूरी एक किमी है। यह सड़क बंद हो गई तो उन्हें तीन किमी का चक्कर लगाकर खुटार रोड से पुवायां जाना पड़ेगा। इसलिए इस रोड पर अंडरपास का निर्माण कराया जाए। कोई सुनवाई नहीं होने और सड़क पर मिट्टी डाले जाने से नाराज गांव अनंतापुर की तमाम महिलाएं शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंच गईं। हंगामा कर मिट्टी कार्य में लगे डंपरों को रोक दिया। महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। महिलाओं ने फावड़ा लेकर रोड पर डाली गई मिट्टी को भी हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि अंडरपास नहीं बनने से गांव के लोगों का बाईपास से निकलना मुश्किल हो जाएगा। हादसे की आशंका भी बढ़ जाएगी। हंगामे की सूचना पर निर्माण कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर पास में ही खड़े होने के बाद महिलाओं से बिना वार्ता किए ही वापस लौट गए। इधर, काफी देर तक डंपर रोके रहने के बाद महिलाएं भी घर लौट गईं।
---

विधायक ने लिखा प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र

- गांव के रामसागर, रामविलास, बृजकिशोर, जमुना प्रसाद, संदीप, रामगोपाल आदि ग्रामीण विधायक चेतराम से मिले। पत्र देकर अंडरपास बनवाने की मांग की। इसके बाद विधायक ने एनएचएआई के बरेली प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र लिखकर जनहित में अंडरपास की मंजूरी देने की मांग की है।


---

गांव अनंतापुर जाने वाली सड़क से दो सौ मीटर दूर पर अंडरपास बन रहा है। उसके पास तक सर्विस रोड भी बननी है। यहां पर अंडरपास मंजूर नहीं है। इस कारण नहीं बन सकता। एनएचएआई से मंजूरी मिलने के बाद ही कोई बदलाव हो सकता है।

योगेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, निर्माण कंपनी एसबीएससी

निर्माणाधीन बाईपास पर  डंपर रोके खड़ी गांव अनंतापुर की महिलाएं। संवाद

निर्माणाधीन बाईपास पर  डंपर रोके खड़ी गांव अनंतापुर की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed