फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women climbed on overhead tanks to protest against the occupation of shops in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: एक ही परिवार की पांच महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ीं, कूदने की दी धमकी; जानिए पूरा मामला

Thu, 06 Nov 2025 12:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 12:45 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कलान में बृहस्पतिवार को सुबह एक परिवार की पांच महिलाएं ओवरहेड टैंक पर चढ़ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दुकानों पर कुछ लोगों ने कब्जा लिया है। पुलिस प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
Women climbed on overhead tanks to protest against the occupation of shops in Shahjahanpur
ओवरहेड टैंक पर चढ़ीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान में दुकानों पर अवैध कब्जे के विरोध में बृहस्पतिवार को सात बजे पांच महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्हें टंकी पर देख इलाके में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें मनाने में जुट गईं। करीब पांच घंटे बाद महिलाएं नीचे उतरी।   

विज्ञापन


कलान कस्बे की सत्यदेव की पत्नी गुड्डी, उनकी बेटी शिखा, रागिनी, शकुंतला, रामऔतार की पत्नी तुलसी सुबह ओवरहेड टैंक पर चढ़ गईं। उन्होंने नीचे उतारने पर कूदने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी दुकानों पर ताले डाल रखे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए ताले खुलवाए जाएं। 
विज्ञापन


पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप 
सत्यदेव के बेटे देवेंद्र शाक्य ने बताया कि उनकी मेन रोड पर चार दुकानें हैं। कुछ लोगों ने दुकानों पर कब्जा कर लिया है। आरोप लगाया कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। एसओ ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय 151 में देवेंद्र का ही चालान कर दिया। एसडीएम के यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान होकर देवेंद्र के परिवार की पांच महिलाएं बृहस्पतिवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गईं। सूचना पर सीओ जलालाबाद और नायब तहसीलदार कलान सगीर अहमद पहुंचे और उन्हें आश्वासन देकर टंकी से नीचे उतारा। सीओ अजय राय ने बताया कि महिलाओं के आरोपों की जांच की जाएगी। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed