{"_id":"61dc116c891a40356c7b8dd7","slug":"woman-was-strangled-to-death-by-her-husband-for-stopping-her-from-selling-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मकान बेचने से रोकने पर पति ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मकान बेचने से रोकने पर पति ने गला दबाकर की थी महिला की हत्या
Mon, 10 Jan 2022 04:28 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 04:28 PM IST
सार
मुकेश ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मकान बेचना चाहता था, लेकिन नीरज इसका लगातार विरोध कर रही थी। सात जनवरी की रात भी पत्नी से उसका मकान बेचने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मुकेश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव टकेली की नीरज देवी की हत्या उसके पति मुकेश ने ही की थी। मुकेश अपना मकान बेचना चाहता था जिसका नीरज देवी इसका विरोध कर रही थी। घटना की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
आठ जनवरी की दोपहर गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मुकेश मकान के कमरे में बंद मिला था। पुलिस के कहने के बाद भी मुकेश ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तुड़वा दिया था। कमरे में मुकेश बेड पर लेटा मिला था और उसी बेड पर उसकी पत्नी नीरज देवी (25) का शव मिला था। मुकेश ने पहले से विवाहित और दो बच्चों का पिता होने के बाद भी गांव की ही नीरज देवी से दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
घटना के समय मुकेश की पहली पत्नी मायके में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की। सीओ पुवायां बीएस कुमार के अनुसार मुकेश ने पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मकान बेचना चाहता था, लेकिन नीरज इसका लगातार विरोध कर रही थी। सात जनवरी की रात भी पत्नी से उसका मकान बेचने को लेकर विवाद हुआ तो उसने गुस्से में आकर पहले तो पत्नी को जमकर पीटा। नीरज देवी के मरणासन्न हो जाने पर उसने नीरज देवी का गला दबा दिया।
विज्ञापन