फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman's ownered on woman's day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई आधी आबादी

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
woman's ownered on woman's day
शाहजहांपुर में महिला दिवस पर गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला को सम्मानित करते जिलाधिका - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आधी आबादी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन के अलावा सांस्कृतिक, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज की दिशा और दशा को बदलने को प्रयासरत और विशिष्ट सेवाएं करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

टाउनहाल में स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में उप्र महिला कल्याण विभाग व जिला प्रशासन की ओर से अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से संचालित जिला योग वेलनेस सेंटर तथा स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने महिलाओं की दशा और दिशा पर विचार रखे। इस बीच अपने विभागीय व सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 140 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाली समूहों की 30 महिलाओं व ब्लॉक में कार्यरत 16, बेसिक शिक्षा विभाग की 15, पुलिस विभाग की 15, तथा जिला पूर्ति कार्यालय की एक महिला कर्मचारी शामिल रहीं। आठ महिला खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, बीएसए सुरेंद्र पाल सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रेखा शर्मा, अमृता दीक्षित, दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोली ने वेटलिफ्टिंग से बनाई अपनी पहचान
फोटो -37
सिंधौली। महाउदुर्ग की रोली वर्मा ने वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपना व जनपद का नाम रोशन किया है। वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना देखती हैं। उन्होंने बताया कि पिता अजयपाल वर्मा से वेटलिफ्टिंग सीख रही हैं। अजय पाल खुद लेटलिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनकी देखरेख में रोली वर्मा कड़ी मेहनत कर रही हैं।
बड़ौदा आरसेटी में नारी शक्ति को किया गया सम्मानित
फोटो -38
शाहजहांपुर। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान नियामतपुर में बीसी सखियों को सम्मानित किया गया। इन बीसी सखियों ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के साथ ही बैंकिंग क्षेत्र में वित्तीय समावेशन की महती भूमिका निभाई है। बड़ौदा आरसेटी के निदेशक सचिन वार्ष्णेय, डायरेक्टर केवीके एनसी त्रिपाठी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपे। सम्मानित होने वालों में ब्लॉक खुटार की ग्राम पंचायत मलिका से साधना शुक्ला, कांट ब्लॉक की ग्राम पंचायत टाडा पर्वतपुर की अन्नपूर्णा व मदनापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जिरायू की अनामिका कुशवाहा रहीं। इस कार्यक्रम में बृजकिशोर यादव, सुमित कुमार, राहुल कनौजिया, मोहिनी राजवंशी आदि मौजूद रहे।
आयुर्वेदिक व छह यूनानी अस्पतालों में चिकित्सा शिविर
फोटो -39
शाहजहांपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में महिला दिवस पर जिले के 55 आयुर्वेदिक तथा छह यूनानी अस्पतालों में आयुष आपके द्वार के तहत चिकित्सा शिविर लगाया गया। इन शिविरों में महिलाओं के साथ किशोर, किशोरियों व बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें निशुल्क औषधि भी प्रदान की गई। इनमें आयुर्वेदिक तथा यूनानी अस्पतालों में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
महिला रसोइयों का अभिनंदन
फोटो 41
शाहजहांपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ी में वरिष्ठ शिक्षिका रूफिया खान ने रसोइया राजबेटी, गंगा देवी और सर्वेश कुमारी को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि जहां नारी का पूजन होता है वहां देवता वास करते हैं। शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष बीना पांडेय, शिक्षिका अर्चना सक्सेना, नीलम जहां, वंदना अग्रवाल, नरेश चंद्र वर्मा, अंजीत गौतम मौजूद रहे।
कॉलेज स्टाफ को किया सम्मानित
फोटो - 42
शाहजहांपुर। नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कॉलेज की महिला स्टाफ को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. शाइस्ता नसीम, संस्था अध्यक्ष शराफत अली मंसूरी, रववील खान, इफरा नाज, इल्मा नाज, नमरा बी, असरा खान, रजत मिश्रा, समीरा खान आदि मौजूद रहीं।
------------
एलबीजेपी कॉलेज की शिक्षिका का सम्मान
फोटो-43
तिलहर। नगर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में शिक्षिका प्रियंका सोनी का सम्मान हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर शर्मा, शिक्षक बृजपाल सिंह, इंद्र देव सिंह, मुनेश कुमार सिंह, देवेंद्र पाल, शाहिद अली मौजूद रहे।
महिला न्यायिक अधिकारियों को जिला जज ने दिए स्मृति चिह्न
फोटो - 44
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में जिला जज व प्राधिकरण अध्यक्ष सुशील कुमार रस्तोगी व सचिव आशुतोष तिवारी ने महिला न्यायिक अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें एडीजे प्रथम प्रीति सिंह, एडीजे रश्मि नंदा, सीजेएम आभा पाल, एसीजेएम आरती द्विवेदी, एसीजेएम तृतीय असमा सुल्ताना आदि शामिल रहीं।
स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सराहा
फोटो 45
शाहजहांपुर। जन शिक्षण संस्थान की ओर से पिपरोला स्थित मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में संगोष्ठी व सम्मान समारोह हुआ। महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व सफल महिला लाभार्थियों को सराहा और सम्मानित किया गया। यहां निदेशक सुशील कुमार मिश्रा, प्रबंध मंडल की सदस्य रंजना खंडेलवाल, प्रेमवती आर्या, ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्रेयस त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र ने कराई प्रतियोगिताएं
फोटो - 46
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से तिलहर स्थित लाला बुलाकीदास बाबूराम सहाय हिंदू महिला इंटर कॉलेज में संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अनीता पांडेय व डीपीओ (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना, सरोज बाथम, शकुंतला सक्सेना, मीरा देवी, बबिता, अर्चना आदि मौजूद रहीं।

भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान
फोटो - 40
शाहजहांपुर। एमटीएस डांस एकेडमी में बीजेपी के क्षेत्रीय सह संयोजक और व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें निशा गुप्ता, कविता गुप्ता, रुचि गुप्ता, शव्या गुप्ता, अंशु गुप्ता, नलिनी ओमर, उमा देवी, मोनिका सिंह, योगिता सिंह, प्रेमवती देवी, मीना देवी, सरस्वती देवी, नीरा देवी, कुसुम लता, नीतू, रुचि, सानिया वर्मा आदि शामिल रहीं। इस मौके पर सुनील सैनी, विकास गुप्ता, मंजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed