फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman murdered

महिला की हत्या कर फेंका शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
woman murdered
कलान। क्षेत्र के गांव एत्मादपुर चक के पास कुछ लोगों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव खेत में पड़ा मिला। सुबह महिला का शव देख लोगों की भीड़ लग गई। उसका गला रस्सी से कसा होने की वजह से लोगों का अनुमान है कि उसकी हत्या रस्सी से गला कसकर की गई है। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने दुष्कर्म की आशंका भी जाहिर की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब गांववाले खेतों की ओर पहुंचे तो रामसेवक के खाली खेत में एक महिला का शव पीठ के बल पड़ा देखा। गले में रस्सी से फंदा कसा हुआ था। महिला की उम्र लगभग 35 से 38 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने पर आसपास गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

महिला के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई है। आसपास के थानों और पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के कंपिल थाने में भी गुमशुदगी दिखवाई गई है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। शव की शिनाख्त कराने के साथ ही घटना के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है। - सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed