फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman lodged report against husband and his girlfriend

Shahjahanpur News: महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 21 Oct 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Oct 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman lodged report against husband and his girlfriend
पुवायां। एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने, धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताया कि वह अपने पति और दो पुत्रियों के साथ रहती थी। तीन वर्ष पूर्व उनके पति के संबंध लखनऊ की एक लड़की से हो गए। पति के मोबाइल पर अक्सर लड़की का फोन आता रहता था। जानकारी होने पर उन्होंने पति को बात करने से मना किया तो वह नाराज हो गए और आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगे। पांच अक्तूबर को पति उसी लड़की को लेकर घर आए और दोनों ने महिला को जान से मारने और अपहरण कराने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई तो दोनों लोग भाग निकले।

19 अक्तूबर की रात एक बजे पति घर आया तो उसके मोबाइल पर लड़की का फोन आ गया। पत्नी ने फोन रिसीव किया तो उसी लड़की ने जान से मारने की धमकी दी। पति ने फोन छीन लिया और खुद बात करने लगा। विरोध किया तो पति ने मारपीट की और जान से मारने की नीयत से तमंचा लेकर दौड़ पड़ा। कमरे में बंद होकर पत्नी ने जान बचाई। रविवार को महिला ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed