{"_id":"6555fa02456023dc6b097bf5","slug":"woman-leaves-husband-and-goes-with-lover-in-shahjahanpur-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग जा रही थी विवाहिता, पति ने बस अड्डे पर पकड़ा, फिर थाने में हुआ अजब फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार बच्चों को लेकर प्रेमी संग जा रही थी विवाहिता, पति ने बस अड्डे पर पकड़ा, फिर थाने में हुआ अजब फैसला
Thu, 16 Nov 2023 04:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 04:46 PM IST
सार
शाहजहांपुर के अल्हागंज में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां को युवक से प्यार हो गया। भैया दूज पर वह बच्चों को लेकर मायके गई। वहां से अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसकी पता चलने पर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बस अड्डे पर पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर के अल्हागंज में प्रेमी के साथ जा रही विवाहिता को पति ने बस अड्डे के पास पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। तीनों बीच सड़क पर झगड़ा करने लगे। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। विवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन यहां भी विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। वह स्कूल में रसोइया का काम करती है। भैया दूज पर विवाहिता अपने मायके गई थी। इसके बाद वह अपने चारों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी विवाहिता
बृहस्पतिवार को विवाहिता और उसका प्रेमी अल्हागंज बस अड्डे के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। किसी तरह सूचना पाकर पति वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। तीनों के बीच कहासुनी होने लगी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होने पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। थाने में काफी देर तक पंचायत चली।
ये भी पढ़ें- Bareilly: वाहन को बचाने के चलते तालाब में गिरी कार, ग्रामीणों ने बचाई महिलाओं और बच्चों की जान

पति के सामने विवाहिता ने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसका फैसला सुन पति भी हैरान रह गया। उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में महिला के बयान के आधार पर उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया। वह बच्चों को भी अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को थाने में बुलाया गया था। महिला प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, इसलिए उसे उसके सुपुर्द कर दिया गया है।