{"_id":"6a20787130758b1a4e00fca6","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-poisoning-suspected-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175167-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, जहर देकर हत्या की आशंका
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज मॉरचरी में रखे रेखा के शव को देख बिलख पड़े परिजन। संवाद
- फोटो : अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व अन्य।
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बहादुरनगर गांव निवासी दिनेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रेखा देवी की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर रेखा की हत्या की आशंका जताई है।
लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी क्षेत्र के महुरेना गांव निवासी भगवंत ने बताया कि उन्होंने बेटी रेखा देवी की शादी करीब सात साल पूर्व दिनेश के साथ की थी। मंगलवार की सुबह बेटी को फोन कर उसके हालचाल लिए थे। बेटी ने कोई परेशानी नहीं बताई थी। रात करीब नौ बजे बात हुई तो दामाद ने कोई सही बात नहीं बताई।
कहा कि उसकी बेटी को जलन पड़ रही है। तब बेटी को ठंडी चीजे खिलाने के लिए कहा। इसके बाद सुबह तीन बजे आंख खुली तो बेटी की चिंता हुई। दामाद को फोन कर बेटी के हालचाल लिए तो उसने शाहजहांपुर अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन सही बात फिर भी नहीं बताई।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह जब शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज आए तो बेटी की मौत की जानकारी हुई। शक है कि ससुराल वालों ने बेटी को जहर देकर मार दिया है। बड़ी बहन के शव को देख रीता बिलख पड़ी। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं। बेटे विजय की उम्र छह साल, बेटी दिव्यांशी की उम्र पांच और बेटे अमनदीप की उम्र तीन साल है। वहीं, मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी इंचार्ज ने लखीमपुर पुलिस से संपर्क कर सूचना दी है।