फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging in room

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में लटका मिला शव

Sat, 15 Nov 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging in room
रोजा। जमुका गांव की रहने वाले सुरेंद्र कश्यप की पत्नी रोशनी (24) की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। गले में गमछे का फंदा पड़ा था।
विज्ञापन

पति सुरेंद्र ने पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कि महिला का पति शराबी है। पल्लेदारी करता था। घटना के समय घर पर महिला अकेली थी। पति घर के बाहर बैठा था। सास-ससुर दोनों रिश्तेदारी में लखीमपुर गए हुए थे। पुलिस ने हरियाणा में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। अपराध इंस्पेक्टर गंगा सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed