फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
शाहजहांपुर। संदिग्ध हालात में महिला का शव घर में ही फंदे से लटका मिला। पति का आरोप है कि जमीन विवाद में उसके चाचा और ताऊ ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना कटरा क्षेत्र के मोहल्ला ताहबरगंज निवासी संजीव कश्यप ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी ससुराल गांव कुमरखा गए थे। घर में उनकी पत्नी रामजीवा (23) अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी रोशनी के साथ थीं। सुबह उसको सूचना मिली कि उनकी पत्नी का शव कमरे की चौखट में फंदे से लटका है। वह अपने साले संजू के साथ घर पहुंचे। संजीव के मुताबिक उसकी पत्नी के पैर जमीन से लग रहे थे। आरोप है कि जमीन के विवाद में उनके चाचा और ताऊ ने उनकी पत्नी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामजीवा के पिता प्रेमराज उर्फ कल्लू ने बताया कि उनकी बेटी की तीन वर्षीय बेटी प्रार्थना उनके पास रहती है।
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि उनके बाबा ने एक बीघा जमीन का चौथाई हिस्सा उनको दिया था लेकिन उसकी कोई लिखापढ़ी नहीं की थी। उसके चाचा और ताऊ जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसको लेकर करीब एक माह से विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed