फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 30 Jan 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव पैगापुर निवासी नंदकिशोर की पत्नी सीता देवी (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई अरविंद ने सिर पर बोतल और डंडा मारकर जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नंद किशोर ने बताया कि 25 जनवरी को वह पड़ोसी श्रीपाल की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मजदूरी करने गए थे। लौटकर आने पर रुपयों को लेकर उनका सीता से विवाद हो गया। गुस्से में आकर सीता को उसने पीट दिया। उसका तब से इलाज चल रहा था। रविवार को सीता की ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पुवायां सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिंधौली थाने के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतका के भाई अरविंद निवासी गागीपुर थाना निगोही ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अरविंद के अनुसार, नंदकिशोर को ट्रॉली पर लेकर जाने के बाद शराब पिलाई गई थी। शाम को सीता ने श्रीपाल से मजदूरी के रुपये मांगे। आरोप है कि ट्रॉली मालिक ने रुपये देने के एवज में शराब पिलाने की बात कही। इस पर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर नंदकिशोर ने सीता के सिर पर बोतल और डंडा मारकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि महिला के सिर पर कहीं चोट नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed