फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies in road accident, vehicles keep trampling dead body all night long

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में महिला की हुई मौत, रात भर शव को रौंदते रहे वाहन

Sat, 14 Oct 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, vehicles keep trampling dead body all night long
कांट। थाना क्षेत्र में मानसिक मंदित महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। शव रातभर हाईवे पर पड़ा रहा और यहां से गुजरने वाले वाहन शव को रौंदते रहे। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने शुक्रवार सुबह कांट-जलालाबाद हाईवे पर रामपुर मोड़ के पास महिला का शव पड़ा देखा। उसके पैर काफी कुचले हुए थे। सूचना पर कांट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला कही बाहर से यहां आ गई थी। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। वह सड़क पर घूमती रहती थी और लोगों से मांगकर पेट भरती थी। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों के मुताबिक, महिला यहां-वहां घूमती रहती थी। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed