{"_id":"64f2345924796c1aeb053034","slug":"woman-dies-due-to-bike-collision-on-national-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-3984-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
रोजा में हादसे के बाद सड़क किनारे एकत्रित ग्रामीण
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमुका निवासी सुखरानी (50) की लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाइक की टक्कर से मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवारों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची डायल 112 आरोपी युवकों को साथ ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई कर दी। पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया।
रामपाल के बीमार होने के चलते पत्नी सुखरानी धान की फसल की रखवाली करने के लिए सुबह आठ बजे घर से निकली थीं। डेढ़ घंटे के बाद घर लौटते समय जमुका से पहले ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तभी डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी युवकों को बचाकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। आक्रोशित ग्रामीण युवकों को बाहर खींचने लगे। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर युवकों ने हाथापाई कर दी। बमुश्किल आरोपियों को बचाकर गाड़ी में बैठाकर पुलिस साथ ले गई। बताते हैं कि पुलिस की गाड़ी पर जाने के दौरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
हंगामे के बाद हाईवे पर लगा जाम
महिला के टक्कर मारने के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई हाेने पर हाईवे पर काफी भीड़ लग गई। दोनों ओर से वाहन रुक गए। इसके चलते थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। हाईवे जाम होने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। पुलिस ने बमुश्किल जाम को खुलवाया।
आरोपी युवकों को पुलिस की गाड़ी से उतारने को लेकर हंगामा हुआ था। पथराव नहीं हुआ है। हंगामा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
- अमित चौरसिया, सीओ सदर