फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies after bike collides with abandoned animal, husband's condition critical

छुट्टा पशु से बाइक टकराने से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Sun, 11 Sep 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after bike collides with abandoned animal, husband's condition critical
बंडा। दवा लेकर घर लौट रहे गांव पिपरिया हरिश्चंद्र के 35 वर्षीय कुलदीप की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में कुलदीप, उनकी पत्नी कन्यावती और पुत्र घायल हो गए। कन्यावती की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई।
विज्ञापन

कुलदीप अपनी पत्नी 32 वर्षीय पत्नी कन्यावती और 11 वर्षीय पुत्र रचित को लेकर शुक्रवार को दवा दिलाने बंडा आए थे। देर शाम बाइक से वापस घर जाते समय बंडा-बिलसंडा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। कुलदीप की बाइक एक पशु से टकराकर सड़क पर गिर गई। कन्यावती पुत्र सहित बाइक से नीचे जा गिरी और कुलदीप बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए। घायल कुलदीप, कन्यावती और उनका पुत्र काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे। पुलिस ने घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर कन्यावती को सीएचसी से रेफर कर दिया गया था। परिवार के लोग उनको बरेली के निजी अस्पताल में ले गए। वहां कन्यावती की मौत हो गई। कुलदीप और रचित का इलाज चल रहा है। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात किसान की हुई थी मौत
सात सितंबर की रात गांव बिरहना खुर्द निवासी किसान 28 वर्षीय महिपाल खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गए थे। रात में पशु भगाते समय एक पशु ने उन पर हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी पाकर परिवार के लोग उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों से लेकर कस्बों और हाईवे पर घूम रहे पशुओं के झुंड
छुट्टा पशुओं के झुंड गांवों से लेकर कस्बों और हाईवे पर घूम रहे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। कुछ दिन पूर्व बंडा ब्लॉक परिसर में भाकियू चढ़ूनी गुट ने पशुओं के साथ प्रदर्शन किया था। सिंधौली क्षेत्र के किसान तो तीन ट्रॉलियों में भरकर पशु तहसील लाए थे और परिसर में ही उतार कर चले गए थे। गांव मझिगवां में किसान की धान और तिली की फसल पशु चर गए तो उन्होंने कई एकड़ फसल ही जोत डाली थी। छुट्टा पशुओं से किसान, व्यापारी, राहगीर सभी परेशान हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed