{"_id":"652cd8956de0df7e6c05bca6","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-train-near-govindganj-railway-crossing-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6490-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोविंदगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास महिला की ट्रेन से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोविंदगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास महिला की ट्रेन से टकराकर मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गोविंदगंज रेलवे लाइन पर महिला की मौत के बाद मौके पर खड़े लोग। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा और शाहजहांपुर रेलवे लाइन के बीच गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। लाइन को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आई। सूचना पर जीआरपी और सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
गोविंदगंज स्थित रेलवे कॉलोनी से छोटा गेट से लाइन पार कर लोग दूसरी ओर निकलकर जाते हैं। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महिला लाइन को क्राॅस कर रही थी। तभी डाउन लाइन पर रनथ्रू ट्रेन की चपेट में आ गई।
टक्कर लगने से उसका चेहरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। महिला की उम्र 30 से 35 साल की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने शव का पहचान कराने का प्रयास किया। विवाहिता महिला आसपास की बताई जा रही है। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।