{"_id":"65575266b5a106bdd10e2b95","slug":"woman-demands-extortion-from-retired-bank-employee-in-shahjahanpur-2023-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी, महिला ने फोन पर दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सेवानिवृत्त बैंक कर्मी से मांगी तीन लाख रुपये की रंगदारी, महिला ने फोन पर दी ये धमकी
Fri, 17 Nov 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:16 PM IST
सार
सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी का बीते दिनों मोबाइल फोन गिर गया था। फोन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिये 54000 रुपये निकाल लिए गए। अब उनके नंबर पर एक महिला कॉल कर रंगदारी मांग रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहजहांपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक महिला तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है। मना करने पर उसने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। इससे पहले महिला ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर 54 हजार रुपये भी निकाल लिए। एसपी के आदेश पर चौक कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला मस्जिदगंज निवासी प्रसाद शंकर शुक्ला (69) कुछ दिन पहले बरेली मोड़ से घर आ रहे थे। इस बीच रास्ते में उनका मोबाइल फोन गिर गया। उनके मोबाइल फोन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिये 54000 रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने 17 अक्तूबर को थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: चार साल में तीन शादियां... युवती ने झूठा प्यार जताकर तीनों दूल्हों को किया कंगाल, सिर पकड़कर रो रहे पीड़ित
विज्ञापन
इसके बाद बुजुर्ग ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक महिला कॉल कर अब तीन लाख रुपये मांग रही है। इनकार करने पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी दे रही है। वह अलग-अलग नंबरों से कई बार फोन कर चुकी है। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है।