फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman Constable Ritu won the gold medal at the World Yogasana Championship.

Shahjahanpur News: महिला आरक्षी रितु ने वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman Constable Ritu won the gold medal at the World Yogasana Championship.
ट्रॉफी के साथ आरक्षी रितु। स्रोत : मीडिया सेल - फोटो : 1
शाहजहांपुर। महिला मुख्य आरक्षी रितु ने प्रथम वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में चार से आठ जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रितु ने छह जून को ट्रेडिशनल इंडिविजुअल इवेंट में अपने उत्कृष्ट योग कौशल, संतुलन और अनुशासित प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीता। वह थाना खुदागंज में तैनात हैं। रितु वर्ष 2023 से 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ की योग टीम के साथ निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड योगासन भारत के निदेशक डॉ. जयदीप आर्या और अहमदाबाद के विधायक हर्षद पटेल ने रितु को सम्मानित व पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed