फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman and unborn child died due to wrong treatment in illegal hospital health department sealed

Shahjahanpur: अवैध अस्पताल में गलत इलाज लगाने से महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

Mon, 10 Feb 2025 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 04:12 PM IST
सार

तिलहर के मोहल्ला बहिदुल्लागंज स्थित राधारानी हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। आरोप है कि नर्स ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Woman and unborn child died due to wrong treatment in illegal hospital health department sealed
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर स्थित अवैध अस्पताल में गलत इलाज से महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सोमवार को सीएमओ के आदेश पर चिकित्सा अधीक्षक ने नायब तहसीलदार और पुलिस बल के साथ छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे राधा रानी अस्पताल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं मिला।  

विज्ञापन


शनिवार की रात थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव फीलनगर निवासी विनोद कुमार गर्भवती पत्नी सूरजमुखी का प्रसव कराने नगर के मोहल्ला बहिदुल्लागंज स्थित राधारानी हॉस्पिटल पहुंचे थे। विनोद कुमार ने बताया कि उनसे 30 हजार रुपये नगद जमा कर लिया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही पत्नी बेहोश हो गई। तत्काल नर्स ने कार मंगाकर पत्नी को बेहोशी हालत में बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


UP: 'तिहाड़ से बोल रहा हूं...माथे में गोली मारूंगा', बरेली में यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति को मिली धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला में घटना की खबर प्रमुखता से छपने के बाद सीएमओ डॉ. अंसार अली के आदेश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमेंद्र राठौर ने एसडीएम से संपर्क किया। एसडीएम जीत सिंह राय के निर्देश पर नायब तहसीलदार मनु माथुर के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उमेंद्र राठौर और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पुलिस बल के साथ बहिदुल्लागंज स्थित राधा रानी हॉस्पिटल पहुंचे। 

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि टीम के पहुंचते ही अस्पताल संचालित करने वाली सेवानिवृत्ति नर्स और उसके परिजन फरार हो गए। बताया कि यहां दो कर्मचारी मिले।  अन्य किसी के न मिलने पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और ऑफिस को सील कर दिया गया है। यह अस्पताल अवैध रूप से बिना पंजीकरण के चलता हुआ पाया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed