फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused woman arrested for killing a girl student in shahjahanpur

Shahjahanpur News: तंत्र-मंत्र के चक्कर में छात्रा की हत्या कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2023 01:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 25 Jul 2023 01:21 PM IST
सार

शाहजहांपुर जनपद के एक गांव की युवती 18 अप्रैल को लापता हो गई थी। दो महीने बाद उसका कंकाल लखीमपुर खीरी में मिला था। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब मुख्य साजिशकर्ता महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
accused woman arrested for killing a girl student in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव से 18 अप्रैल को लापता हुई बीएड की छात्रा की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश में मुख्य अभियुक्त उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन के एक गांव निवासी युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 28 वर्षीय बहन 18 अप्रैल को जिला अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थी। कई दिन तलाशने के बाद जब नहीं पता चला तो 26 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सहेली संग रहना चाहती थी युवती: अड़चनें दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने की हैवानियत; दो माह बाद मिला कंकाल
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जून को उसका कंकाल जनपद लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव मियांपुर में गोमती नदी के किनारे जंगल में मिला था। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी प्रीति सागर, उसकी मां उर्मिला, तांत्रिक रामनिवास निवासी पूर्वी लखपेड़ा थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने तांत्रिक रामनिवास, प्रीति को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को हत्या की मुख्य साजिशकर्ता प्रीति की मां उर्मिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed