फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wire broke in the middle of the river, Abdullaganj sub-centre stopped working, people are suffering in the heat

Shahjahanpur News: नदी के बीच में टूटा तार, अब्दुल्लागंज उपकेंद्र ठप, लोग गर्मी में बेहाल

Sun, 04 May 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 04 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Wire broke in the middle of the river, Abdullaganj sub-centre stopped working, people are suffering in the heat
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के बीच में 33 केवीए का तार टूट जाने की वजह से अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ककरा उपकेंद्र से बिजली जोड़कर कुछ फीडर को चलाया गया। हालांकि, फाॅल्ट रात साढ़े आठ तक सही नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे गर्रा नदी के बीच से गुजरी लाइन अचानक से तार टूटने की वजह से ठप हो गई। बिजली जाने से पूरा उपकेंद्र ठप हो गया। इसके चलते अब्दुल्लागंज, वाजिदखेल, अजीजगंज, किला, मेहमान शाह, कच्चा कटरा, चौक, चौकसी, रंगमहला, केरूगंज समेत करीब आठ हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग गर्मी में परेशान हो उठे। शाम को सबमर्सिबल और मोटर नहीं चलने से पानी की टंकी भी खाली हो गई। इसके चलते लोगों ने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू कर दिया। इधर कर्मियों ने बीच नदी तक जाने के लिए नाव की तलाश शुरू की। काफी प्रयास करने के बाद भी नाव न मिली तो क्राॅस आर्म को खींचकर लाइन को जोड़ने के बाद आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब साढ़े आठ बजे तक बिजली की लाइन सही नहीं हो सकी थी। सूचना पर एसई जेपी वर्मा ने अधिशासी अभियंता जागेश कुमार को भी मौके पर भेजा।
एसडीओ मनीष सिंह ने बताया कि कुछ फीडरों को ककरा उपकेंद्र से जोड़कर सप्लाई को बहाल कर दिया गया है। जल्द ही अपनी लाइन भी सही कर लेंगे।
--
तार बदलने का किया गया काम
शनिवार को निगोही रोड उपकेंद्र पर शाहबाज नगर के पास तार बदलने का काम किया गया। इसके चलते तीन सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। करीब चार घंटे के बाद बिजली मिल सकी। इसके अतिरिक्त अंटा चौराहा फीडर पर भी तार बदलने का काम किया गया।
--
203 संविदाकर्मी हुए बाहर, इस्तीफे की धमकी
जनपद में संविदा पर कार्यरत 203 कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इनमें इसी सप्ताह निकाले गए 45 कर्मी भी शामिल हैं। लगातार कर्मियों को बाहर किए जाने से नाराज संविदा मजदूर संगठन ने पांच मई को धरना-प्रदर्शन का निर्णय किया है। इस आशय की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने एसई जेपी वर्मा को ऑडियो रिकॉर्डिग भेजकर दी। इसमें वह सामूहिक इस्तीफा देने की बात भी कह रहे हैं। पूरे मामले से जेपी वर्मा ने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
--
आज बंद रहेगी बिजली

चिनौर विद्युत उपकेंद्र में रविवार को ब्रेकर बदलने का काम किया जाएगा। उस अवधि में दोपहर 12 से शाम चार बजे तक ओसीएफ, मुड़ा, मऊ खालसा, कटैया आदि की बिजली बंद रहेगी।

--
यहां भी बंद रहेगी बिजली

रविवार को बहादुरगंज उपकेंद्र के 11 केवीए फीडर पर पेड़ की टहनियों की कटाई का काम होगा। इसके चलते सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक विकास भवन फीडर, हुंडाल खेल फीडर बंद रहेगा। टेलीफोन एक्सचेंज फीडर 12 से तीन बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed