{"_id":"67292ea29c63460a870634aa","slug":"will-implement-delhi-model-by-ending-corruption-danish-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130551-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार खत्म कर दिल्ली मॉडल लागू करेंगे : दानिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार खत्म कर दिल्ली मॉडल लागू करेंगे : दानिश
Tue, 05 Nov 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी दानिश खान ने कहा कि पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति का स्वरूप बदल दिया है। दिल्ली के अंदर मुफ्त शिक्षा और पानी आदि की सौगात दी।
दिल्ली की पवित्र राजनीति को बड़े स्तर पर फैलाने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी गई। इससे पार्टी का कुनबा बढ़ेगा। लोदीपुर स्थित जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीलीभीत से आए दानिश खान ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश के लोगों के बीच पार्टी की योजनाओं को लेकर जाएंगे। विधानसभा स्तर से पंचायत स्तर तक काम होगा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर बांटे गए। वे दोबारा भरे तक नहीं गए। प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है।
भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड भाजपा ने तोड़ दिए हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि भ्रष्टाचार को राेकें और दिल्ली के मॉडल को पूरे देश में लागू कर सकें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव यादव, महासचिव जेबी सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल्ला सकलैन, अनीता देवी, संतराम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।