फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will have to bear the heat of summer for two more days

उमस और गर्म पछुआ हवा ने बढ़ाई गर्मी, 43 डिग्री पर पहुंचा पारा

Thu, 16 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Will have to bear the heat of summer for two more days
ूहजहांपुर में भीषण गर्मी व तेज धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर जाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी दो दिन तक उमस और गर्मी के कहर का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार को दिन में धूप निकलने के साथ ही उमस का प्रकोप बढ़ा और गर्म पछुआ हवा चली तो अधिकतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान बढ़ने से दिन में भीषण गर्मी से सताए लोगों को अब रातें बेहद गर्म हो जाने से चैन की नींद भी नहीं मिल रही है। गत वर्ष 30 जून को न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। इस वर्ष जिस तेजी से रात में पारा उछल रहा है, उसे देखते अगले दो दिन में उसमें दो डिग्री की वृद्धि हो जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में इतनी गर्मी पड़ी कि घरो के बाहर निकले लोग थोड़ी-थोड़ी देेर में छांव के ठिकाने तलाशते रहे। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वायुदाब में ज्यादा विचलन नहीं हुआ तो शुक्रवार शाम तक बादल छाने और शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed