{"_id":"3695e68625d48010bc5b4634223225e9","slug":"will-be-ready-in-the-new-year-sophisticated-maternity-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में तैयार हो जाएगा अत्याधुनिक मैटरनिटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में तैयार हो जाएगा अत्याधुनिक मैटरनिटी सेंटर
अशोक द्विवेदी, जलालाबाद
Updated Wed, 13 May 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों से जुड़े विभिन्न रोगों के इलाज के लिए क्षेत्र के लोगों को अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी से यहां स्वीकृत जिले के पहले अत्याधुनिक मैटरनिटी सेंटर का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर गांव नगरिया स्थित सरकारी अस्पताल की खाली पड़ी जमीन पर बन रहे इस सेंटर में बच्चों और महिलाओं के बेहतर इलाज के साथ ही सभी प्रकार के आपरेशन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की एनआरएचएम योजना के तहत यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड बरेली की ओर से बनाई जा रही दो करोड़ सतहत्तर लाख नौ हजार की लागत वाली तीन मंजिली इस बिल्डिंग में लिफ्ट के साथ ही इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। इस मैटरनिटी सेंटर में नवजात शिशुओं और कुपोषित बच्चों के इलाज के अलावा डिलीवरी के दौरान एनीमिया तथा कई अन्य तरह की गंभीर बीमारियों का आधुनिक तकनीक के जरिए किया जाएगा। आपरेशन की भी सुविधा उपलब्ध होगी। विभाग के मुताबिक अत्याधुनिक सुबिवधाओं से युक्त 30 बेड वाला जनपद का यह पहला सेंटर होगा। बिल्डिंग निर्माण के बाद यहां विभिन्न तरह की मशीनें लगाने को अलग से बजट आवंटित होगा तथा पूरे स्टाफ की नियुक्ति भी अलग से होगी। यदि आगामी बजट के आवंटन में कोई अड़चन न आई तो उम्मीद है कि नए साल में यह सेंटर अपनी सेवाएं देने लगेगा।