फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wild animal

तेंदुए की तलाश में लगाए गए कैमरे और रखा पिंजड़ा

Tue, 27 Jul 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
wild animal
गांव गुटैया के पास बिना शिकार के रखा पिंजड़ा। संवाद - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव गुटैया में किसान पर हमला करने की कोशिश के दौरान कुत्ते को मारने वाला तेंदुआ घटना के बाद से नहीं दिखा है। गांव के लोगों को आशंका है कि तेंदुआ गोमती नदी के किनारे बेंत की झाड़ियों में छिपा है और इससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे गांव गुटैया के अखिलेश कुमार धान की फसल में सिंचाई करने गए थे। इस दौरान खेत के पास झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर हमला की कोशिश की, लेकिन अखिलेश के पालतू कुत्ते ने तेंदुए पर भौंकना शुरू कर दिया और झपट पड़ा। इस पर तेंदुए ने कुत्ते को मार डाला। इस दौरान अखिलेश ने मौके से भागकर जान बचाई थी। सूचना पर फारेस्ट गार्ड संदीप यादव ने मौका मुआयना किया था और खेत में बने पगमार्क तेंदुए के बताए थे।
विज्ञापन

डीएफओ आदर्श कुमार ने रविवार को ही मौके पर इंफ्रारेड कैमरे लगाने औरा पिंजड़ा लगवाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को कैमरे लगाने के साथ की पिंजड़ा भी रख दिया गया, लेकिन गांव के लोगों के अनुसार कुत्ते को मारने केे बाद से तेंदुआ नहीं दिखा है। गांव के लोगों का कहना है कि तेंदुआ गांव से कुछ दूर गोमती नदी के किनारे बेंत की झाड़ियों में छिपा है और कभी भी खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खाली रख दिया पिंजड़ा, कैसे फंसेगा तेंदुआ
गांव गुटैया में तेंदुए के कुत्ते को मारने के बाद लोगों में दहशत है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी खानापूरी करने में लगे हुए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजड़ा लगाया गया है, लेकिन पिंजड़े में शिकार को नहीं बांधा गया है। बड़ा सवाल है कि बिना शिकार के तेंदुआ पिंजड़े में क्या करने जाएगा। वन विभाग के कर्मचारी गांव के लोगों को सतर्क रहने, खेतों पर समूह में जाने, खेत में काम करने के दौरान आवाज करते रहने आदि की सलाह देकर चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि छोटे किसान खुद ही खेत में काम करने जाते हैं, ऐसे में समूह में कैसे जाया जा सकता है। वन विभाग के लोग तेंदुए को गंभीरता से नहीं रहे हैं।
-
शावकों के पास जाने का अनुमान
तेंदुआ लगभग 15 दिन से गांव गुटैया से करीब तीन किमी दूर गांव गंगसरा के जंगल में देखा जा रहा है। तेंदुए के साथ दो शावक भी हैं। वन विभाग के कर्मचारियों का अनुमान है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में गुटैया की ओर आ निकला होगा और अब शावकों के पास लौट गया। तेंदुआ ज्यादा समय तक शावकों से दूर नहीं रह सकता है।

-
कैमरे लगवाए गए हैं और पिंजड़ा रखवाया गया है। तेंदुआ किधर गया है इसकी जानकारी के लिए वनकर्मी लगे हुए हैं। गांव के लोगों को भी सावधान रहने को कहा गया है।
-डीएस यादव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed