{"_id":"578e698c4f1c1b327fc4b8d0","slug":"wife-s-death-in-a-road-accident-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
अमर उजाला ब्यूरो कलान।
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
- नरसुइया ईट भट्टा के पास हुआ हादसा
मंगलवार की सुबह बाइक से गंगास्नान को जा रहे दंपति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर से घायल हो गया। घायल को फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी मोरपाल सिंह यादव अपनी पत्नी 32 वर्षीय अनीता यादव के साथ बाइक से सुबह ढाईघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। मुख्य हाईवे पर नरसुइया ईट भट्टा के पास बदायूं की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनीत सड़क पर गिर गईं और उनके सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया, जबकि मोरपाल दूसरी तरफ जाकर गिरे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया है। मोरपाल के एक बेटा और दो बेटी हैं। कई साल पहले मोरपाल की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अनीता से शादी की थी।