{"_id":"5a2985ac4f1c1b686a8b80e5","slug":"when-the-police-feel-unprotected-call-the-police-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुरक्षित महसूस होने पर करें पुलिस को फोन: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुरक्षित महसूस होने पर करें पुलिस को फोन: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
womens protection
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी में महिला सुरक्षा के लिए दिए टिप्स
महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया। उधर, सेहरामऊ दक्षिणी में जनता जर्नादन विद्यालय में भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि एसपी केबी सिंह ने कहा कि आजकल समाज में इतने संसाधन हो गए हैं कि यदि आप खुद को जरा भी असुरक्षित महसूस करते हैं तो तुरंत पुलिस की हर संभव मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम संयमित कपड़े पहनें, जिन कपड़ों को परिवार, पिता, भाई इजाजत नहीं देते। उन कपड़ों का इस्तेमाल न करें। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि जब बहू और बेटी को बराबरी का दर्जा है तो हम बहू और बेटी के बीच असमानता भरा व्यवहार क्यों करते हैं। हम सब अपनी बेटी को प्यार करते हैं, अपनी बहू को क्यों नहीं। जिस दिन हम परिवार में सजग होंगे, अपने घर में, पिता से, भाई से यह परिवर्तन हमे समाज में दिखाई पड़ेगा। संगोष्ठी में सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने कहा कि छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस करें और कानून व्यवस्था के अनुसार मदद लें।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कनकरानी, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. संजीता अग्रवाल, डॉ. शची अग्रवाल, डॉ. आभा त्रिवेदी ने भी गोष्ठी को संबोधित किया। उधर सेहरामऊ दक्षिणी में जनता जनार्दन विद्यालय में थानाध्यक्ष प्रभुकांत व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य पद्म सिंह ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी
खुटार/बंडा। बंडा के गुरु तेगबहादुर एजुकेशनल एकेडमी में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत सीओ मंगलभ सिंह रावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। महिलाएं और छात्राएं किसी भी विषम परिस्थिति में खुद पर डर को हावी न होने दें। किसी भी परेशानी में वूमन पावर लाइन के 1090 नंबर पर कॉल करके पुलिस सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान एकेडमी के संस्थापक जोगा सिंह, एमडी जसवीर सिंह, एसबीएस इंस्टीटयूट के अध्यक्ष नरवेल सिंह ने भी नारी सुरक्षा कानून के टिप्स देते हुए छात्राओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान बृजेश मिश्रा, कृष्ण कुमार वर्मा, शिशुपाल प्रेमी, हरनेक सिंह, सुखदेव सिंह, फतेहचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, खुटार के काकोरी शहीद इंटर कालेज में एसआई गुड्डू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जुल्म को सहना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि आए दिन छेड़छाड़ के मामले सामने आते है, छेड़छाड़ और उत्पीड़न की शिकार महिलाएं लोकलाज के डर से चुप रहती हैं, जिससे अपराधियों के हौंसले और बुलंद हो जाते हैं। गोष्ठी को पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने भी संबोधित किया।