फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the police entered the house by breaking the door, they found mother and daughter performing rituals.

Shahjahanpur News: दरवाजा तोड़कर पुलिस घर में घुसी तो अनुष्ठान करतीं मिलीं मां-बेटी

Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
When the police entered the house by breaking the door, they found mother and daughter performing rituals.
तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में मकान के अंदर कमरे में मिले मां और बच्चे। संवाद
- घर से आहट न मिलने पर पड़ोसियों ने सुबह करीब नौ बजे दी थी पुलिस को सूचना
विज्ञापन

- बच्चों समेत सात लोग अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले, सभी का चल रहा है उपचार
- बेटी बोली, पति पर था किसी आत्मा का साया, उनकी मौत के बाद अब उसके ऊपर है
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगंज में रहने वाले वाले बनारसी के घर का दरवाजा पिछले तीन-चार दिन से नहीं खुला था। अंदर से कोई आहट भी न होने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को खबर दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को बनारसी की पत्नी संतो और उसकी बेटी शीतल पूजा-पाठ करतीं मिलीं। उनके अलावा बच्चों समेत सात लोग अर्द्धबेहोशी की हालत में मिले हैं। पुलिस ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
बनारसी चूरन बेचने का काम करते हैं। व्यापार के सिलसिले में वह पिछले हफ्ते से कहीं बाहर गए हुए हैं। घर पर उनकी पत्नी संतो, विधवा बेटी शीतल (30), प्रीति, अंजलि (18), सुजाता (15), कामनी (14) बेटा संजय (12), आकाश (8) और प्रकाश (सात) थे। शीतल के पति विशाल की करीब चार साल पहले फंदे से लटकने से मौत हो गई थी। शीतल के अनुसार, उसके पति पर किसी आत्मा का साया था। मौत के बाद अब आत्मा उसके ऊपर आने लगी। नवरात्र का व्रत रखने के बाद शीतल ने रामनवमी पर हवन-पूजन कर घर में चौकी स्थापित की थी। उसने परिजनों को काला धागा बांधने को दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चार-पांच दिन से कमरा बंद कर सभी चौकी लगाकर अनुष्ठान कर रहे थे। कई दिन से संतो के परिवार के किसी सदस्य के बाहर न आने पर पड़ोसियों ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घर के भीतर संतो और शीतल अनुष्ठान करतीं मिलीं। वह जय मां दुर्गा और जय बालाजी कह रहीं थीं, जबकि संतो की बेटी प्रीति, अंजलि, सुजाता, कामनी, बेटा संजय, आकाश और प्रकाश नीम बेहोशी की अवस्था में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मेराज आलम ने बताया कि सभी ने पिछले कई दिनों से कुछ खाया-पीया नहीं है। संतो, शीतल और एक-दो अन्य लोगों के चेहरे व अन्य अंगों पर मारपीट के निशान भी हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में मकान के अंदर कमरे में मिले मां और बच्चे। संवाद

तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में मकान के अंदर कमरे में मिले मां और बच्चे। संवाद

तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में मकान के अंदर कमरे में मिले मां और बच्चे। संवाद

तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में मकान के अंदर कमरे में मिले मां और बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed