{"_id":"65cbd891ed9046235a02ebc4","slug":"when-the-police-did-not-listen-to-the-plea-to-stop-land-encroachment-the-disabled-person-took-petrol-and-took-self-immolation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113356-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस ने नहीं सुनी जमीन पर कब्जा रुकवाने की गुहार तो पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस ने नहीं सुनी जमीन पर कब्जा रुकवाने की गुहार तो पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा दिव्यांग
Wed, 14 Feb 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
बंडा। गांव सिंगापुर पनई निवासी दिव्यांग सोलंकी ने थाने में तहरीर देकर जमीन पर कब्जा रुकवाने की गुहार की, लेकिन पुलिस ने उसे टाल दिया। इस पर वह बोतल में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने के लिए बंडा चौराहे पर पहुंच गया। वहां से पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। आरोप है कि थाने में उसकी पिटाई की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने लेखपाल के साथ मौका-मुआयना कर मामले का निस्तारण करा दिया।
सोलंकी पैरों से दिव्यांग हैं। उनका कहना है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति उनकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। मंगलवार को वह इसकी शिकायत करने थाने गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। इससे आहत होकर उन्होंने एक बोतल में पेट्रोल खरीदा और आत्मदाह करने के इरादे से चौराहे पर पहुंच गए। उनके हाथ में पेट्रोल देखकर वहां मौजूद दो सिपाही और होमगार्ड ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गए। आरोप है कि थाने में प्रभारी ने उनकी पिटाई की और जेल भेजने की धमकी दी।
-- -- -- -- -- --
- प्रार्थना पत्र आने पर लेखपाल के साथ मौका-मुआयना किया है। जमीन की नपत कराई गई है। जिन लोगों पर कब्जा करने का आरोप है, वह अपने खेत में निर्माण करा रहे हैं। पिटाई का आरोप निराधार है। - राकेश मौर्या, थाना प्रभारी