फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When copies of Sanskrit Czech crisis

संस्कृत की कापियां चेक होने पर संकट

Mon, 13 Apr 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 13 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनाए गए तीन मूल्यांकन केंद्रों में समय से मूल्यांकन कार्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। सबसे बड़ा संकट संस्कृत की 28 हजार कापियां चेक करने का है, क्योंकि इन कापियों को चेक करने वाले करीब 81 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं कापियों के समय से चेक न हो पाने का अंदेशा डीआईओएस को भी हो गया है। इस वजह से उन्होंने मूल्यांकन कार्य डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों से कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज, एबीरिच इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। मूल्यांकन केंद्रों पर जरूरत से कम परीक्षकों के पहुंचने से कापियां निर्धारित समय 20 अप्रैल तक जंचने की उम्मीद कम हो गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने मूल्यांकन करने के लिए न जाने वाले शिक्षकों के विद्यालय को मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस तक भेजा। इसके बावजूद स्थिति न सुधरते देखकर डीआइओएस ने एक ही कैंपस में संचालित हो रहे इंटर और डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों से भी कापियां चेक कराने का तय किया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में आधे से कम परीक्षकों के पहुंचने की वजह से वहां पर सबसे ज्यादा परीक्षक भेजे जाएंगे। जीआईसी में 940 परीक्षकों की जरूरत है, जबकि वहां पर 400 के करीब परीक्षक ही पहुंच रहे हैं। जीआईसी के उपनियंत्रक रनवीर सिंह के मुताबिक अगर यही स्थिति रही तो कापियां बगैर चेक किए भेजनी पड़ सकती हैं। एबीरिच इंटर कालेज के उपनियंत्रक को संस्कृत की कापियां समय से चेक करवाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एक ही कैंपस में संचालित होने वाले माध्यमिक और डिग्री कॉलेज के प्राध्यापकों को राजकीय इंटर कॉलेज में कापियां चेक करने के लिए लगाया जाएगा। संस्कृत की कापियां चेक करने को लेकर अभी परेशानी है। इसके लिए समय बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।’

- राकेश कुमार, डीआईओएस,

सोमवार को चेक हुई करीब 41 हजार कापियां
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियां चेक होने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इस्लामिया इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक आरिफ अली खां के मुताबिक सोमवार को 31 टोलियों में शामिल 250 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 7961 कापियां चेक कर लीं। अब तक 73572 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जा चुकी हैं, जो करीब 61 प्रतिशत हैं। इस केंद्र पर उर्दू और गणित की कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। वहीं एबीरिच इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक आरपी राम ने अनुसार 15 टोलियों में शामिल 5832 परीक्षकों ने 5832 कापियां चेक कीं। यहां पर अब तक करीब 95 प्रतिशत कापियां चेक हो चुकी हैं। उधर, जीआईसी के उपनियंत्रक रनवीर सिंह ने कहा कि 73 टोलियों में शामिल 382 परीक्षकों ने 27967 कापियां सोमवार को चेक कीं। अब तक केवल 45 प्रतिशत के करीब ही कापियां चेक हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed