फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wheather in shjahanpur

पारा 2.6 डिग्री पर पहुंचा दो साल का रिकार्ड टूटा

Wed, 24 Dec 2014 11:48 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
wheather in shjahanpur
मंगलवार की रात को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे दो साल का रिकार्ड टूट गया। वहीं, वर्ष 2014 में सबसे अधिक सर्दीली रात मंगलवार रही। उधर, दो दिनों से सूर्यदेव के दर्शन होने की वजह से दिन में जहां लोगों को सर्दी से राहत मिली, जबकि रात बेहद कष्टकारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस था, जो  बुधवार को बढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। वहीं मंगलवार रात का तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात को सर्दी काफी बढ़ी रही। सर्दीली रात में लोगों को काफी परेशानी हुई। गन्ना विभाग के मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले वर्ष 2013 में नौ जनवरी को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन


अभी ठिठुरन और बढ़ने की आशंका
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने कहा कि बुधवार को भी सुबह के वक्त कोहरा गिरेगा। बताया कि धूप निकलने के बावजूद भी लोगों को ठिठुरन का एहसास होता रहेगा। साथ ही रात में ठिठुरन अधिक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप खिलने से बाजारों में रही रौनक
दिन में धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान बढ़ गया। इसका सीधा असर बाजारों पर भी नजर आया। दिन भर सड़कों पर खासी चहल-पहल रही। वहीं, मुख्य बाजारों के साथ ही फुटपाथ पर लगने वाली तमाम दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।

ठंड से रेलवे स्टेशन पर अज्ञात वृद्घा की मौत
शाहजहांपुर। ठंड के प्रकोप से बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो के पूर्वी टिन शेड के नीचे एक वृद्घ महिला की मौत हो गई। वृद्घा की उम्र करीब 70 साल की होगी। बुधवार की दोपहर साढ़े 11 बजे इसकी सूचना जीआरपी को मिली। इस पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

जीआरपी के मुताबिक वृद्घा के शरीर में किसी तरह की चोट का निशान नहीं पाया गया है। महिला के दाहिने गाल पर फोड़ा था। साथ ही वह पीले और गेरुआ रंग के वस्त्र पहने हुए थे, जबकि सफेद रंग का स्वेटर भी उसके शरीर पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed