{"_id":"36128ea0adc98bd103665f739de293f7","slug":"wheather-in-shjahanpur-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज निकला पर सर्द हवाओं से पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज निकला पर सर्द हवाओं से पारा लुढ़का
शाहजहांपुर
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों सूरज के न निकलने से हो रही सर्दी से सोमवार को लोगों को काफी राहत मिली। धूप खिलने के बावजूद भी पारा ढाई डिग्री लुढ़क गया। सर्द हवाएं चलने से सुबह और शाम के वक्त लोगों की कंपकपी छूट गई। वहीं दिन में भी लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा।
सोमवार को सुबह से ही धूप खिल गई और सारे दिन मौसम साफ रहा। मगर धूप निकलने के बावजूद गलन रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री घटकर 19.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री घटकर 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
आज भी चलेंगी सर्द हवाएं
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने कहा कि मंगलवार को भी पछुआ हवाएं चलने की वजह से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कहा कि इससे गलन बढ़ेगी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होता रहेगा।
विज्ञापन
ठंड से वृद्ध की मौत
खुटार। गांव खंडसार में 52 वर्षीय मुरली की ठंड से मौत हो गई। वह अपने परिवार में अकेला था। बाग में झोपड़ी डालकर रहता था। सोमवार सुबह उसका शव झोपड़ी में ही पड़ा पाया गया। गांव के लोगों के अनुसार गरीबी के चलते मुरली बमुश्किल गुजर कर रहा था। प्रधान कुलवंत सिंह ने बताया कि वह बाहर देर शाम लौटे हैं। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।