फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wheather in shjahanpur

सर्द हवाएं चलने से लोग कंपकंपाए

Mon, 05 Jan 2015 12:46 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
wheather in shjahanpur
रविवार को कुछ देर तक सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन इसके बाद सारे दिन बादल ही छाए रहे। बादलों के छाए रहने के साथ ही सर्द हवाएं चलने से लोग कंपकंपा गए। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि अधिकतम तापमान बढ़ गया। अभी एक-दो दिन सर्द हवाएं और चलने की स्थिति रहेगी। वहीं नौ जनवरी से तेज धूप होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के वक्त धूप निकली तो लोगों को दिन साफ रहने की उम्मीद नजर आई, लेकिन कुछ ही देर बाद बादल छा गए। इसके बाद से दिन भर सूर्य देव और बादलों में लुकाछुपी का खेल चलता रहा। इसके साथ ही पछुआ हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। बाजारों और सड़कों पर लोगों की खासी भीड़ जमा रही। वहीं, खुले में रहने वाले लोग सर्दी से कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन


आज मौसम साफ रहने की उम्मीद
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने कहा कि रविवार को पछुआ हवाएं चलने की वजह से सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बताया कि इससे गलन बढ़ेगी, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी में बांटे गए ऊनी कपड़े
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए शहर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांशीराम कॉलोनी के गरीब लोगों को ऊनी वस्त्र बांटे। ये ऊनी कपड़े बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्घालुओं द्वारा दान में दिए गए थे, जिन्हें राकेश गुप्ता ने सेवा दल के शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता को दे दिए थे। इसके साथ ही सेवा दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्म कपड़े एकत्रित कर रहे हैं।

बसपा एमएलसी ने बांटे कंबल
खुटार। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष खुटार के डॉ. प्रदीप शुक्ला के प्रतिष्ठान पर बसपा एमएलसी जयेश प्रसाद और उनके भाई जीवेश प्रसाद ने तमाम गरीबों को कंबल वितरित किए। इस दौरान डॉ. शुक्ला ने सपा के साथ नहीं बल्कि एमएलसी के साथ अपनी आस्था जताई। एमएलसी इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के आवास पर भी गए और वहां कुछ देर रुकने के बाद लखनऊ रवाना हो गए। जीवेश प्रसाद ने गांव सिल्हुआ जाकर नरेंद्र पाठक के पिता के निधन पर शोक जताया। इस दौरान सुरेंद्रनाथ शुक्ला, प्रमोद दीक्षित, मायाराम शुक्ला, ब्रजेश मिश्रा, आशीष कुमार, राजाराम, ओपी मिश्रा, कृष्णपाल शुक्ला, तरूण पांडे, लालबिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।

सपा में थे ही नहीं डॉ. प्रदीप
डॉ. प्रदीप शुक्ला ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की मदद की थी। बाद में उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया था। उनके किसी के साथ जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

- मिथलेश कुमार, पूर्व सपा सांसद शाहजहांपुर

पूर्व सांसद ने बांटे कंबल
पुवायां। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने रविवार को गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग में गरीबों को कंबल वितरित किए। उन्होंने लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील की। इस अवसर पर संजय गुप्ता, रिजवान खां, रामकिशोर मिश्रा,  जेपी पांडेय, सर्वेश शर्मा, महेशचंद्र शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed