फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wheather in shjahanpur

रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 03 Jan 2015 12:39 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
wheather in shjahanpur
नए साल के दूसरे दिन सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम के इस बदलाव से दिन में अधिकांश समय लोगों ने घरों में ही बिताना जरूरी समझा। वहीं, जो लोग मजबूरन घरों से निकले तो उनमें से अधिकांश भीग गए।  सूर्यदेव के न निकलने और बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान 6.2 डिग्री घटकर 15.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री बढ़कर 13.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। इससे दिन और रात के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का मामूली अंतर रह गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला दिन भर चलता रहा। दिन में कभी फुहार जैसी हुई तो कभी रिमझिम होने लगी। इससे दिन में गलन बनी रही। वहीं, खुले में और फुटपाथ पर लगने वाली अधिकांश दुकानें बंद रहीं। वहीं, बाजारों में बहुत कम संख्या में ग्राहक नजर आए। वहीं, रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों से जाने वाले यात्री भी कम ही दिखे। इसके विपरीत सर्दी और बारिश होने के बावजूद दफ्तरों में में खासी भीड़ जमा रही।  
विज्ञापन

आज साफ रहेगा मौसम
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने कहा कि तापमान में फिर से बदलाव के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। इससे उन्होंने शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी में बंदियों को दिए कंबल, स्वेटर
संस्था जेसीआई की ओर से जिला कारागार में बंद महिला, बच्चे एवं पुरुष बंदियों को कंबलों के साथ ही स्वेटर और जैकेट का वितरण किया गया। वितरण करने वालों में जेसीआई के अध्यक्ष अमित गुप्ता, अंजू गुप्ता, दीपा सहाय, मुकेश अग्रवाल, भुवन बंसल, अनू मिश्रा, प्रयांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed