{"_id":"6248a71c48a9454a8c528797","slug":"welcomed-the-new-year-by-performing-havan-worship-shahjahanpur-news-bly480162864","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-पूजन कर किया नव संवत्सर वर्ष 2079 का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-पूजन कर किया नव संवत्सर वर्ष 2079 का स्वागत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हवन-पूजन करते ब्राह्मण समाज के लोग
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नवसंवत्सर वर्ष 2079 का शनिवार को शुभारंभ हो गया। ब्राह्मण समाज ने हवन-पूजन कर नवसंवत्सर का स्वागत किया। वहीं, सुबह उठकर लोगों ने एक-दूसरे को भारतीय नववर्ष की बधाई दी, तो अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भी भेजे।
शनिवार को विसरात रोड स्थित परशुरामधाम पर ब्राह्मण समाज की ओर से हवन-पूजन किया गया। यज्ञाचार्य पं. मुन्नालाल मिश्रा ने देवपूजन कराया। संस्थापक राजाराम मिश्रा व जिला महामंत्री राकेश कुमार पांडेय के साथ समाज सभी सदस्यों ने हवन में आहुति डाली और लोक कल्याण की कामना की गई।
इसके बाद एक-दूसरे को नवसंवत्सर की बधाई दी गई। राजाराम ने कहा कि भारतीय संस्कृति सर्वधर्म समभाव का संदेश देती ही नहीं, बल्कि उसको आत्मसात भी करती है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस सनातन संस्कृति के अनुयायी हैं, जिसने संपूर्ण विश्व को दिशा दी है। हमें अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. केके शुक्ला, जिलाध्यक्ष केशव चंद्र मिश्रा, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. विजय पाठक, अवधेश दीक्षित, श्रीदत्त शुक्ला, अशोक मिश्रा, प्रदीप पांडेय, डॉ. संजय पाठक, अमित शर्मा, मुन्नालाल त्रिवेदी, मुनीश मिश्रा, रजनीश शुक्ला, सुमित चतुर्वेदी, अनिल द्विवेदी, आशीष मिश्रा, मनमोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर संदेश भेजकर दी शुभकामनाएं
भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर बधाई संदेशों का दौर भी चला। सुबह से ही मोबाइल पर संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो गया। भारतीय सनातन संस्कृति को मानने वालों ने अपने प्रियजनों, मित्रों और परिचितों के मोबाइल, व्हाट्सएप पर संदेेश भेजकर नवसंवत्सर वर्ष 2079 के शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी।