फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather

दिन में चार डिग्री गिरा पारा, आज शीतलहर से होगी ठिठुरन

Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
weather
शाहजहांपुर। मंगलवार शाम से हवा का दबाव सामान्य से 24 अंक कम होने के कारण आसमान में ऊंचाई पर रात से बात छाने लगे। इससे बुधवार को सुबह सूर्योदय के घंटों बाद भी धूप नही निकली और पछुआ हवा के झोकों की रफ्तार बढ़ी तो सर्दी बढने के साथ दिन में अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 20 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम अस्थिर बना हुआ है और वायुदाब बढ़ने से अगले 24 घंटे तक पछुआ के थपेड़े शीतलहर बनकर ठिठुरन पैदा करते रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार रात हवा का दबाव कम होने से आसमान में ऊंचाई पर बादल छाने लगे। इसी वजह से बुधवार को सूर्योदय के दो घंटे बाद तक धूप गायब रही। बाद में बादलों की परत चीरकर सूर्य किरणें जमीन पर उतरीं, लेकिन 10 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने शीतलहर जैसी सर्दी पैदा की तो धूप की गर्मी कम होने लगी। इस वजह से दिन में तापमान भी लुढ़क गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि बादल काफी ऊंचाई पर स्थिर होने से हवा में उड़े बगैर स्थिर बने हैं। उन्होंने बताया कि दिन में धूप से आर्द्रता मेें आई 41 फीसदी की कमी बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा पैदा करेगी और उत्तर-पश्चिम हवा के थपेड़े चलने से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed