{"_id":"5e29ec8c8ebc3e4b5e216bdf","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly393202656","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज पछुआ हवा ने किरकिरा किया धूप का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज पछुआ हवा ने किरकिरा किया धूप का मजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को धूप खिलने से मौसम तो सुहाना हो गया, मगर 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने धूप का मजा किरकिरा रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान बीते दिन की तरह ही 6.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से बैरोमीटर की रीडिंग में 29 अंक की गिरावट दर्ज की गई है और इसी वजह से हवा की गति बढ़ी है, लेकिन रात में हवा थमने पर शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाएगा और बाद में धूप निकलने की संभावना है।
पिछले दो-तीन दिन से धूप खिलने से दिनभर मौसम सामान्य रहता है, लेकिन रात मेें पाला गिरने के साथ हवा की रफ्तार बढ़ने से ठिठुरन बढ़ जाती है। पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही हवा की रफ्तार बीते दिन तक 15 किमी प्रति घंटा तक सीमित रही, लेकिन देर रात से हवा के झोंके तेज हुए तो सर्दी भी बढ़ गई। इससे बृहस्पतिवार को धूप निकलने के बावजूद उसका असर भी कम होता चला गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण सुबह की तुलना में आर्द्रता 42 प्रतिशत घटकर 47 फीसदी रह गई। इस कारण शाम के समय हवा से ठंड कम प्रतीत हुई, लेकिन वाष्प में बदली नमी शुक्रवार को सुबह घना कोहरा पैदा कर देगी।