{"_id":"5dc076bb8ebc3e93d47d8be9","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly382802657","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध है खतरनाक, खूनी खंभों से रहें होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध है खतरनाक, खूनी खंभों से रहें होशियार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। दिवाली के बाद से आसमान में धुंध छाई है। रात को कोहरे ने भी दस्त देनी शुरू कर दी है। ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए खतरनाक मोड़ से ही नहीं सड़क पर जगह-जगह खड़े बिजली के पोल से भी होशियार रहने की जरूरत है। सड़क चौड़ीकरण के चलते कचहरी रोड, अंटा चौराहा से विसरात रोड, गोविंदगंज से सदर बाजार रोड, लाल इमली चौराहा से घंटाघर और टाउनहाल रोड, रोडवेज से स्टेशन रोड समेत तमाम जगह बिजली के पोल सड़क के बीच आ गए हैं और हादसों का सबब बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को खुद ही होशियार होकर सड़कों पर चलने की जरूरत है। बजट के इंतजार में इन खंभो को शिफ्ट करने के प्रस्ताव फाइलों में दबे पड़े हैं।
गोविंदगंज में सड़कों को चौड़ा किया गया था। मगर इलाहाबाद बैंक के दूसरे गेट के सामने लगा खंभा शिफ्ट नहीं किया गया है। जिसका सहारा लेकर दुकानदार सड़क पर अपना सामान रख लेते हैं, जिससे जाम लग जाता है। अब जब कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, तो सुबह और रात में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
सदर थाने के पास लगा बिजली का खंभा
सदर थाने के पास ही मोड़ पर बिजली का एक नहीं बल्कि दो खंभे लगे हैं। सड़क चौड़ीकरण के बाद इनको भी शिफ्ट किया जाना था। जिससे मोड़ पर जाम की स्थिति न बने, लेकिन बिजली विभाग अभी तक इन खंभों को शिफ्ट नहीं कर पाया। बिल्कुल मोड़ पर ही यह खंभा होने से वाहन चालक अक्सर इससे टकरा भी जाते हैं।
विज्ञापन
सुदामा प्रसाद स्कूल से कचहरी के बीच
कचहरी रोड पर भी सुदामा प्रसाद स्कूल के थोड़ा सा आगे बढ़ते ही एक खंभा सड़क के बीच आ गया है। आसपास के लोगों की माने तो जिस पोल से टकराकर कई हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन पोल शिफ्ट करने के लिए सिर्फ बातें ही की गईं। कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।
गुरुनानक स्कूल के पास रोड के बीच आया खंभा
रोडवेज से होकर हथौड़ा चौराहा जाने वाले रास्ते में गुरुनानक स्कूल के पास बिजली का खंभा है। सड़क चौड़ी होने के बाद यह खंभा बिल्कुल बीच में आ गया है। यह खंभा इतना खतरनाक है कि अंधेरे में कई बार वाहन इससे टकरा चुके हैं, पर खंभे को हटाया नहीं गया।
पोल शिफ्टिंग के दो तरीके होते हैं, पहला पीडब्ल्यूडी खुद उन खंभों को हटवाए, दूसरा इसका जिम्मा पॉवर कार्पोरेशन को दे दिया जाए। लेकिन इसमें होने वाला खर्चा पीडब्ल्यूडी को ही वहन करना होता है, जिसके लिए बजट मांगा गया है। जिसके मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- प्रशांत गुप्ता, एक्सईएन सिटी, पॉवर कार्पोरेशन