फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

सुबह को छाया कोहरा, दिन में खिली धूप

Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में रविवार की सुबह कोहरे के दौरान निकलते वाहन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शनिवार को दिन में खिली धूप से आर्द्रता में आई 42 फीसदी की कमी रविवार सुबह घना कोहरा बन कर छाई तो दृश्यता घटकर 30 से 40 मीटर रह गई। इस वजह से नेशनल हाईवे समेत अधिकांश मार्गों पर सुबह घंटों यातायात प्रभावित रहा। बाद में धूप निकलने पर कोहरा छटना शुरू हुआ। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वायुदाब में कमी के बावजूद सोमवार को पछुआ हवा चलने से कोहरे का प्रकोप कम रहेगा।
विज्ञापन

कोहरे का असर शनिवार को आधी रात के बाद से दिखने लगा था। रविवार को दिन निकलने के पहले तक कोहरा कम रहा, लेकिन सूर्योदय के बाद से वातावरण पर धुंध गहराने लगी। सुबह सात बजे तक कोहरा चरम पर पहुंच गया और इसी के साथ सड़क यातायात प्रभावित होने लगा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे खस्ताहाल होने के कारण उस पर यातायात पहले से प्रभावित है, कोहरा छाने पर वाहनों का चलना कठिन हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार को तेज धूप से आर्द्रता के कारण आज कोहरा ज्यादा घना रहा। उन्होंने बताया कि वायुदाब में कमी हो जाने से सोमवार को आसमान में ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन पछुआ हवा चलने से कोहरे का प्रकोप कम रहेगा और दोपहर तक तेज धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed