फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

आज कोहरा बढ़ाएगा ठिठुरन, दिन में छाई रहेगी धुंध

Fri, 22 Jan 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात में पछुआ हवा के थपेड़ों ने जोर पकड़ा तो न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस रह गया। बादलों के कारण बृहस्पतिवार को सुबह सूर्योदय के बाद भी देर तक धूप नहीं निकली और ठंडी हवा के झोंके सर्दी बढ़ाते रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वायु दाब में आठ अंक की गिरावट को देखते हुए शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की गति धीमी पड़ेगी, लेकिन सुबह कोहरा छाने से ठिठुरन पैदा होगी और दिन भर धुंध छाए रहने से धूप कम निकलने के कारण शाम से सर्दी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार शाम हवा का दबाव सामान्य से नौ अंक अधिक होने के कारण बृहस्पतिवार को सुबह तेज पछुआ हवा और कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई। सूर्योदय के बाद भी बादलों की धुंध करीब तीन घंटे तक धूप का रास्ता रोके रही। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सूरज और बादलों के बीच दिन भर लुका-छिपी का खेल चलता रहा और इस वजह से दोपहर तक सर्दी का अहसास होता रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह की तुलना मेें शाम 4:30 बजे के बाद बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से आठ अंक कम हो गया। इस कारण शुक्रवार को सुबह शीतलहर का प्रकोप कम होगा, लेकिन कोहरे के से सर्दी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed