{"_id":"aebfef47fd727dfafb23c9a69c4af309","slug":"weather-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड ठंडी रही बुधवार की रात, पारा 2.5 डिग्री धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड ठंडी रही बुधवार की रात, पारा 2.5 डिग्री धड़ाम
शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात को जहां न्यूनतम तापमान ने बीते दो वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया था, उसके दूसरे दिन बुधवार की रात को पारा और भी नीचे खिसक गया। न्यूनतम तापमान के 2.5 डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से अब बुधवार वर्ष 2014 की सबसे सर्दीली रात हो गई है। इससे लोगों को रात में काफी ठिुठरन झेलनी पड़ रही है।
बृहस्पतिवार को दिन में सूर्यदेव के निकलने से जहां लोगों को सर्दी से काफी राहत मिल रही थी, वहीं दोपहर से चली सर्द हवाओं की वजह से सर्दी के तेवर सख्त हो गए। मौसम के रुख में आए इस बदलाव से लोगों को दिन में भी सर्दी झेलने को मजबूर होना पड़ा। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने बताया कि दिन में धूप खिलने की वजह से रातें अधिक सर्द हो रही हैं। कहा कि यदि दिन में कोहरा या बादल छाए रहेंगे तो न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा।