फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather department dont know his ballon location

मौसम विभाग को अपने बलून का ही नहीं मालूम हाल

Fri, 13 Mar 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
weather department dont know his ballon location
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। मौसम विभाग का बलून बृहस्पतिवार को उड़कर मीरानपुर कटरा के गांव छिकड़ापुर में किसान मेघनाथ के खेत में आ गिरा। गांव के एक बच्चे ने बड़ा से गुब्बार खेत में गिरने की सूचना गांववालों को दी तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में इसको लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। इसी बीच किसी ने सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बलून कब्जे में लेकर थाने ले आई। बलून पर दिल्ली के लोधी रोड स्थिती मौसम विभाग का टैग लगा है, जिस पर लिखा है कि यह विस्फोटक नहीं है। यदि किसी को मिले तो वह इसकी अवहेलना करें। इसका इस्तेमाल ऊपरी सतह पर मौसम की गतिविधियों की निगरानी के लिए किया जाता है। वहीं थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बैलून मौसम विभाग का है। इसमें जमीन पर होने वाली गतिविधियों को कैच करने वाला सिस्टम लगा है।
विज्ञापन

दिन में गर्मी और शाम को बूंदाबांदी सहित ओलों की बौछार
30 डिग्री तक पहुंचा पारा, तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
दो दिन पहले बूंदाबांदी होने पर हल्की सर्दी बढ़ी, लेकिन बृहस्पतिवार को दिन में गर्मी के साथ इतनी उमस बढ़ी कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। यही नहीं, सूर्यास्त के बाद बादल घिरे और ग्रामीण अंचल में बूंदाबांदी के साथ जैतीपुर क्षेत्र में करीब दस मिनट तक ओलों की बौछार हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार-बार मौसम बदल रहा है और अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी रहने के संकेत है।
विज्ञापन

छह मार्च को सुबह और शाम के वक्त बारिश के कारण हवा में नमी के साथ सर्दी बढ़ी तो अधिकतम तापमान आठ डिग्री घटकर 20 डिग्री सेल्सियस रह गया था। अगले दिन कड़ाके की धूप निकली तो दिन में पारा 7.5 डिग्री उछाल लेकर 27.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। होली से पहले फिर मौसम डांवाडोल हुआ और अधिकतम तापमान 25 से 25.9 डिग्री के बीच झूलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। शाम करीब चार बजे से बादल घिरने लगे और छह बजे से जैतीपुर, तिलहर, निगोही, पुवायां क्षेत्र में बूंदाबांदी होने लगी। जैतीपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा रठ, बझेड़ा भगवानपुर, अगरोली, नवादा, गौहावर, भिटारा, सूरजूपुर, अवां बंडिया, धीमरपुरा, बिहारीपुर आदि गावों में बारिश होने के साथ ओलों की बौछार होने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार अगले 72 घंटे तक मौसम असामान्य बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed