{"_id":"6a9dc2d74bea957dfa09e685","slug":"waterlogging-on-main-roads-and-streets-due-to-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183881-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश से मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश से मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 24 घंटों से लगातार रुक-रुककर बारिश जारी रही। रविवार शाम को बादलाें की गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव हो गया। जिस कारण आवागमन में दिक्कत आई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके चलते डीएम ने सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
रविवार की शाम पांच बजे से मूसलाधार बारिश प्रारंभ हो गई जो देर रात तक जारी रही। इस कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। कवि तिराहा, नगर निगम परिसर, रोडवेज बस स्टैंड रोड, लाल इमली चौराहा से घंटाघर रोड, लाल इमली चौराहा, अंटा चौराहा, सिंजई, महमंद हद्दफ, तिलहर जई, झंडा कलां, रंगीन चौपाल, जलालनगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया।
दो पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत आई। कई वाहन बंद हो गए। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश की संभावना के चलते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
--
तिलहर में भी बारिश से जलभराव
तिलहर। रविवार शाम करीब चार बजे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। तेज बारिश के कारण बिलरियागंज सहित कई प्रमुख सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर लोगों ने नालों को पाटकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे सफाई कर्मचारियों को नालों की सफाई करने में दिक्कत हो रही है। संवाद
--
कलान में तेज बारिश से घरों में घुसा पानी
कलान। नगर पंचायत में रविवार को हुई लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ब्लॉक जाने वाली गली, साप्ताहिक बाजार को जाने वाली गली के अलावा उल्फत नगर में कई गलियों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। कस्बे में कई घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
--
21.6 मिमी दर्ज की गई बारिश
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से रविवार शाम चार बजे तक 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सामान्य से तेज हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई।