फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply to 10,000 households disrupted due to pipeline rupture.

Shahjahanpur News: पाइप लाइन टूटने से 10 हजार घरों की पानी आपूर्ति बाधित

Wed, 18 Mar 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water supply to 10,000 households disrupted due to pipeline rupture.
टाउनहॉल ​स्थित ओवरहेड टैंक के पास ग्रीन रोड के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन। संवा - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड के निर्माण के दौरान पानी सप्लाई का पाइप टूट जाने से मंगलवार सुबह से कई मोहल्लों के लगभग दस हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बुधवार सुबह तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

टाउनहॉल के पास ग्रीन रोड बनाने के लिए पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। मंगलवार सुबह टाउनहाॅल ओवरहेड टैंक से निकलने वाला पानी का पाइप सड़क के निर्माण के दौरान टूट गया। इसकी वजह से मोहनगंज, लाल इमली चौराहा, पुलिस लाइन, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास, भारद्वाजी काॅलोनी, बाडूजई प्रथम, द्वितीय, बाडूजई पेशावरी आदि मोहल्लों की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। नगर निगम जलकल विभाग के एई रवि कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीन रोड के निर्माण की वजह से पाइप लाइन टूट गई है। टीम संभालने का काम कर रही है। बुधवार तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed