{"_id":"6375459336d33900c9194062","slug":"water-supply-remained-disrupted-in-five-localities-people-worried-shahjahanpur-news-bly5040715152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक की सफाई के चलते पांच मोहल्लों में बाधित रही पानी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक की सफाई के चलते पांच मोहल्लों में बाधित रही पानी सप्लाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कटिया टोला व बहादुरगंज समेत पांच मोहल्लों के हजारों घरों में बुधवार को पानी नहीं पहुंचा। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सरकारी हैंडपंप से पानी भरते नजर आए।
बुधवार को टाउन हॉल शहीद द्वार में बने ओवरहेड टैंक की सफाई का कार्य हुआ। इसके चलते पानी की सप्लाई बाधित कर दी गई। सुबह से ही शहर के मोहल्ला कटिया टोला, बहादुरगंज, सदर बाजार, खिरनीबाग तथा चमकनी करबला के कुछ हिस्से में सुबह को पानी नहीं पहुंचा। जब लोग सुबह सोकर उठे और पानी भरने के लिए नल की टोंटी खोली तो उन्हें निराश होना पड़ा। जिन लोगों के घरों में निजी हैंडपंप लगा हुआ है उन्होंने जरूरत के हिसाब से पानी भरकर अपना काम चला लिया। उन लोगों को घर के बाहर सरकारी हैंडपंप पर जाना पड़ा, जिनके यहां पर निजी हैंडपंप या समरसेबिल की सुविधा नहीं है।
कटिया टोला में रहने वाले नईम ने बताया कि बुधवार को सवेरे से ही पानी नहीं आया है, कपड़े धोने के लिए सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। बहादुरगंज में सब्जी विक्रेता लाला ने बताया कि सुबह जब दुकान लगाते हैं, सब्जियों को ताजा रखने के लिए पानी की जरूरत होती है। दुकान के पास में ही नल का कनेक्शन हैं जहां से पानी उपलब्ध हो जाता है। बुधवार को पानी ही नहीं आया। सरकारी हैंडपंप से पानी मंगाकर सब्जियों पर छिड़काव किया। चमकनी निवासी उदय और खिरनीबाग निवासी अनुज ने बताया कि जलापूर्ति के लिए कनेक्शन वाली टोंटियों में पानी नहीं आया।
विज्ञापन
आज भी बंद रहेगी पानी सप्लाई
नगर निगम में जलकल विभाग के जेई उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को टाउनहाल द्वार स्थित ओवरहेड टैंक की तलीझाड़ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। पूरे दिन सफाई हुई, इसकी वजह से कटिया टोला, बहादुरगंज समेत पांच मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित रही जो बृहस्पतिवार को भी रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।